Noida News: नोएडा के सेक्टर-122 स्थित सनसाइन अपार्टमेंट में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां तीन साल का एक बच्चा खेलते समय बालकनी से नीचे गिर गया। इस हादसे में बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बच्चे को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, बच्चे की हालत गंभीर है और उसका इलाज जारी है।
नोएडा में खेलते समय बालकनी से गिरा मासूम
सोसाइटी के सीसीटीवी कैमरों में कैद घटना
सोसाइटी के सीसीटीवी कैमरों में यह पूरी घटना कैद हो गई है, जिससे पुलिस को जांच में काफी मदद मिल रही है। पुलिस ने बताया कि शुरुआत में यह एक दुर्घटना लग रही है। हालांकि, मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।
पुलिस मामले की जांच में जुटी
बता दें कि यह घटना एक बार फिर बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। इधर, थाना सेक्टर 113 पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।
