नोएडा

Noida: सनसाइन अपार्टमेंट में दिल दहला देने वाली घटना, खेलते समय बालकनी से गिरा मासूम; CCTV में कैद

Noida News: नोएडा में एक तीन साल का मासूम बच्चा खेलते समय बालकनी से नीचे गिर पड़ा। अभी बच्चे की हालात गंभीर है और अस्पताल में उसका इलाज चल रहा है। यह पूरी घटना सीसीटवी कैमरे में कैद हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है-

Image

नोएडा में खेलते समय बालकनी से गिरा मासूम

Photo : Times Now Digital

Noida News: नोएडा के सेक्टर-122 स्थित सनसाइन अपार्टमेंट में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां तीन साल का एक बच्चा खेलते समय बालकनी से नीचे गिर गया। इस हादसे में बच्चे को गंभीर चोटें आई हैं। सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल बच्चे को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। डॉक्टरों के मुताबिक, बच्चे की हालत गंभीर है और उसका इलाज जारी है।

सोसाइटी के सीसीटीवी कैमरों में कैद घटना

सोसाइटी के सीसीटीवी कैमरों में यह पूरी घटना कैद हो गई है, जिससे पुलिस को जांच में काफी मदद मिल रही है। पुलिस ने बताया कि शुरुआत में यह एक दुर्घटना लग रही है। हालांकि, मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है।

पुलिस मामले की जांच में जुटी

बता दें कि यह घटना एक बार फिर बच्चों की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े करती है। इधर, थाना सेक्टर 113 पुलिस ने इस मामले में मामला दर्ज कर लिया है और आगे की जांच जारी है।

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article