ग्रेटर नोएडा में स्टंटबाजी पड़ी महंगी, लाखों के चालान के साथ गाड़ी हुई सीज, तीन लोग गिरफ्तार

ग्रेटर नोएडा पुलिस ने सड़कों पर रील बनाने की चक्कर में स्टंटबाजी करने वाले तीन लोगों पर लाखों का चालान लगाया और गाड़ी सीज की। इसके साथ ही सड़क पर स्टंटबाजी करके नियमों का उल्लंघन करने और लोगों की जान को खतरे में डालने के लिए तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Greater Noida News: ग्रेटर नोएडा में युवाओं की स्टंटबाजी के मामले बढ़ते जा रहे हैं। ऐसा ही एक मामला हाल ही में सामने आया है, जहां कुछ युवाओं को कार से स्टंटबाजी इतनी महंगी पड़ी की लाखों रुपए का चालान भी हुआ, गाड़ियां सीज हुई और उन्हें जेल की हवा भी खानी पड़ी। रील बनाने के चक्कर में यह युवा लगातार अपने और दूसरे की जान को खतरे में डालकर स्टंटबाजी करते हुए नजर आ रहे हैं और इनका वीडियो सामने आने के बाद पुलिस भी कड़े कदम उठाती है।

Grater Noida News

ग्रेटर नोएडा में स्टंटबाजी पड़ी महंगी

ग्रेटर नोएडा के नॉलेज पार्क थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर वायरल हुए स्टंटबाजी की एक वीडियो में कुछ युवक कारों से लटकते हुए बीच सड़क पर खतरनाक स्टंट करते नजर आ रहे थे। इस वीडियो को जैसे ही ट्रैफिक पुलिस और स्थानीय प्रशासन ने संज्ञान में लिया, तत्काल प्रभाव से कार्रवाई शुरू की गई। वीडियो की जांच के बाद थाना नॉलेज पार्क में मुकदमा दर्ज कर लिया गया। पुलिस ने इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जिनकी पहचान उदय प्रताप सिंह, निवासी सोंगरा, थाना अकराबाद, जिला अलीगढ़ (वर्तमान पता – प्रताप विहार, गाजियाबाद), शिवम पटेल, निवासी अल्फा-1, थाना बीटा-2 और प्रिंस भारद्वाज, निवासी बनवारीवास, थाना जेवर के रूप में हुई है।

End of Feed