नोएडा

नोएडा में शर्मसार कर देने वाली घटना, 10 साल की मासूम को पड़ोसी ने बनाया हैवानियत का शिकार, आरोपी गिरफ्तार

नोएडा सेक्टर 52 में रहने वाली एक 10 साल की मासूम बच्ची के साथ उसकी बिल्डिंग में फर्स्ट फ्लोर पर रहने वाले 48 वर्षीय व्यक्ति ने रेप किया। आरोपी ने माता-पिता की गैरहाजिरी में घर में घुसकर दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करते हुए उसे गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

Image

नोएडा में शर्मसार कर देने वाली घटना

Noida News: उत्तर प्रदेश के नोएडा से एक शर्मसार कर देने वाली खबर सामने आई है। यहां एक 10 साल की बच्ची के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया गया है। घटना के बारे में पता लगते ही पीड़िता के पिता ने पुलिस को मामले की सूचना दी। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट समेत कई अन्य धाराओं के तहत आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया। मामले की जांच करते हुए पुलिस ने आज आरोपी को गिरफ्तार किया और जेल भेज दिया।

बच्ची को अकेले पाकर किया रेप

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्ची से रेप का ये मामला सेक्टर 24 थाना क्षेत्र के सेक्टर 52 का है। यहां एक पड़ोसी ने बच्ची को घर पर अकेला देख वारदात को अंजाम दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि 10 साल की मासूम बच्ची के माता-पिता कुछ काम से बाहर गए हुए थे। परिजनों के घर पर न होने का फायदा उठाते हुए बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर पर रहने वाला एक 48 वर्षीय व्यक्ति चुपके से बच्ची के घर में घुसा और उसका रेप किया। रेप की वारदात को अंजाम देने के बाद वह फरार हो गया।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि बच्ची का परिवार किराए पर नीचे के मकान में रहता था। और उसी बिल्डिंग के फर्स्ट फ्लोर पर आरोपी रहा करता था। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए घटना की जांच की और आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article