नोएडा

Noida Valentine Week Special: नोएडा में करना चाहते हैं वैलेंटाइन वीक सेलिब्रेट, तो इन रेस्टोरेंट में जाना न भूलें, मिलेगा बजट में सबकुछ

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 11, 2023, 08:45 PM IST

Best Restaurants In Noida: नोएडा में रहकर अगर वैलेंटाइन वीक सेलिब्रेशन के लिए रेस्टोरेंट की तलाश में हैं तो आपके लिए शहर में कई विकल्प मौजूद हैं। नोएडा के रेस्टोरेंट में आपको वैलेंटाइन स्पेशल भी बहुत कुछ मिल सकता है। नोएडा के देसी वाइब्स और द यलो चिली रेस्टोरेंट में अगर आप विजिट करते हैं तो आपकी पार्टनर जरूर इंप्रेस हो जाएंगी।

Image

नोएडा में वैलेंटाइन वीक सेलिब्रेशन के लिए बेस्ट रेस्टोरेंट के हैं कई विकल्प

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • आधुनिक शहर नोएडा में रेस्टोरेंट के लिए हैं कई विकल्प
  • सेक्टर-18 का देसी वाइब्स रेस्टोरेंट वेज-नॉनवेज दोनों खाने वालों के लिए है उम्दा
  • सेक्टर-63 का द यलो चिली रेस्टोरेंट पार्टनर के साथ कैंडल लाइट डिनर के लिए हैं बेस्ट

Noida News: कपल्स के लिए वैलेंटाइन वीक चल रहा है। जाहिर है कि आप सभी अपने पार्टनर को खुश करने के लिए कई जगहों पर घूमने जाने की तैयारी कर रहे होंगे। अगर आप ज्‍यादा दूर न जाते हुए अपने वैलेंटाइन को नोएडा में ही कहीं ले जाना चाहते हैं, तो यहां कई अच्‍छे विकल्प मिल सकते हैं। नोएडा में कई ऐसे रेस्टोरेंट हैं जो आपके वैलेंटाइन वीक को यादगार बनाने में सक्षम हैं।

बता दें कि, नोएडा को सभी लोग एक्‍सप्रेस हाईवे, आईटी कंपनीज, हाई राइज बिल्डिंग और करीने से बनाए गए

पार्कों के लिए जानते हैं। लेकिन इसका मतलब ये नहीं है कि, रोमांस के लिए यहां पर कोई बेस्ट प्लेस

या रेस्टोरेंट नहीं है। एंटरटेनमेंट पार्क से लेकर स्‍ट्रीट मार्केट, आर्ट गैलरी, रेस्‍टोरेंट, पब और सेंचुरी तक, यहां कपल्स के लिए

बहुत कुछ उपल्ब्ध है। इतना ही नहीं नोएडा में ऐसी बहुत से प्लेस हैं, जो आपको पूरा फॉरेन वाला फील दे सकती

हैं। नोएडा में कई ऐसी जगहे हैं जो विशेष तौर पर कपल्स के लिए बेस्ट विकल्प हो

सकती हैं।

सेक्टर -18 का देसी वाइब्स

नोएडा में कपल्स के लिए बहुत सारे रेस्टोरेंट विकल्प के तौर पर मिल जाएंगे, लेकिन सेक्टर-18 स्थित देसी वाइब्स रेस्टोरेंट की बात ही अलग है। यहां पर कपल्स के लिए बहुत सारे खास इंतजाम किए जाते हैं। म्यूजिक नाईट से लेकर बेस्ट वेज-नॉनवेज फूड के लिए यह रेस्टोरेंट जाना जाता है। यहां की पनीर मलाई मखनी, मुर्ग अफगानी, रारा चिकन पोस्तावा, खास मुर्ग तंदूरी और बोटी कबाब आपके पार्टनर को जरूर पसंद आएंगे। अब आप बिना देर किए अपने पार्टनर के साथ इस रेस्टोरेंट में जाने का प्लान बना सकते हैं।

बजट में फिट सेक्टर – 63 का द यलो चिली रेस्टोरेंट

नोएडा में बजट में भी अपने पार्टनर के साथ कैंडल लाइट डिनर का प्लान बनाया जा सकता है। नोएडा के सेक्टर -63 में स्थित द यलो चिली रेस्टोरेंट कपल्स के लिए बेस्ट विकल्प हो सकता है। यहां का लल्ला मुसा दाल, पनीर टका टक, भरवां चिकन टिक्का, लॉरेंस तंदूरी मुर्ग खाने लायक होता है। अगर आप अपने पार्टनर के साथ कुछ हसीन पल बिताना चाहते हैं तो यह रेस्टोरेंट बेस्ट साबित हो सकता है। यहां के रेस्टोरेंट की सजावट और सेल्फी प्वाइंट आपके पार्टनर को जरूर इंप्रेस कर सकती है।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!