Manjulika In Noida Metro: नोएडा मेट्रो में आ गई "मंजुलिका"! हैरान रह गए लोग, जानिए वायरल वीडियो की सच्चाई

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 25, 2023, 11:58 AM IST

NMRC News: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। इस वीडियो में एक लड़की बॉलीवुड फिल्म के किरदार मंजुलिका की नकल करती नजर आ रही है। लड़की के इस डरावने गेटअप को देखकर लोग हैरान रह गए। इस दौरान कुछ लोगों ने लड़की का वीडियो बना लिया है। नोएडा मेट्रो प्रशासन ने इस वीडियो को लेकर परमीशन पहले ही दे दी थी।

KEY HIGHLIGHTS
  • नोएडा मेट्रो का बताया जा रहा वायरल वीडियो
  • 'भूल भुलैया' फिल्म के मंजुलिका के किरदार की नकल करती नजर आई लड़की
  • मेट्रो प्रशासन ने बताई वायरल वीडियो की सच्चाई

Noida News: सोशल मीडिया का इस्तेमाल करने वाली नई पीढ़ी पर इन दिनों रील्स बनाने का तगड़ा जुनून सवार हो गया है। कभी कोई खतरनाक स्टंट करता है, तो कोई तमंचा लेकर डांस करता है, कोई चलती सड़क पर डांस करता देखा जा रहा है। वहीं मंगलवार को नोएडा मेट्रो एक ऐसा वीडियो सामने निकलकर आया है, जिसे देखकर लोग काफी हैरान हो गए। एक लड़की बॉलीवुड फिल्म 'भूल भुलैया' की किरदार मंजुलिका बनकर मेट्रो में घुमती नजर आई। अब इस वायरल वीडियो की सच्चाई सामने निकलकर आ गई है।

Noida Viral Video News

नोएडा मेट्रो में मंजुलिका की एक्टिंग करते हुए रील्स बनाने से मची भगदड़

बता दें कि, नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन के अधिकारियों ने इस वीडियो की सच्चाई बता दी है। उन्होंने बताया है कि, ये वीडियो एनएमआरसी से परमिशन लेकर शूट किया गया था। एनएमआरसी की प्रबंधक रितु माहेश्वरी ने कहा है कि, यह एक विज्ञापन की शूटिंग का हिस्सा था। 22 जनवरी को यह वीडियो शूट किया गया है। इस विज्ञापन को दिल्ली के एक फिल्म प्रोडक्शन हाउस ने शूट किया था।

End of Feed