Noida News: पहले फेसबुक मैसेंजर पर युवती ने किया अश्लील फोन, फिर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के कंसल्टेंट से ठग लिए इतने लाख रुपए

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 25, 2023, 01:39 PM IST

Cyber Crime In Noida: खुद को उपनिरीक्षक (SI) बताते हुए विक्रम राठौर नामक व्यक्ति ने नोएडा में सेवानिवृत्त अधिकारी को फेसबुक मैसेंजर पर एक युवती ने अश्लील फोन किया और वीडियो डिलीट करने के एवज में पैसे मांगे और कहा कि अगर उसने रकम हस्तांतरित नहीं किए तो उसका वीडियो सोशल मीडिया पर प्रसारित किए जाने से वह नहीं रोक पाएगा।

Cyber Crime In Noida: नोएडा में सेवानिवृत्त अधिकारी से ठगी करने का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि साइबर जालसाजों ने अश्लील फोटो सोशल मीडिया के विविध मंचों पर प्रसारित करने का डर दिखाकर एक पूर्व अधिकारी (सेवानिवृत्त) से 22 लाख 79 हजार 20 रुपये की ठगी कर ली। जालसाजों ने पीड़ित से छह खाते में कई बार में रकम हस्तांतरित करवाया। पीड़ित पर जब और रकम हस्तांतरित करने का दबाव बनाया जाने लगा तो उन्हें ठगी की आशंका हुई और उन्होंने मामले की शिकायत साइबर अपराध थाने में की।

Noida News: पहले फेसबुक मैसेंजर पर युवती ने किया अश्लील फोन, फिर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के कंसल्टेंट से ठग लिए इतने लाख रुपए

Noida News: पहले फेसबुक मैसेंजर पर युवती ने किया अश्लील फोन, फिर वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के कंसल्टेंट से ठग लिए इतने लाख रुपए

दरअसल, नोएडा के सेक्टर 36 स्थित साइबर अपराध थाने में थाना प्रभारी निरीक्षक रीता यादव ने बताया कि पीड़ित एक सेवानिवृत्त अधिकारी है और वर्तमान में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय में कंसल्टेंट के पद पर कार्यरत हैं। कुछ समय पहले शिकायतकर्ता के फेसबुक मैसेंजर पर एक युवती ने अश्लील फोन किया था। कुछ समय बाद एक मोबाइल नंबर से पीड़ित के पास फोन आया और फोन करने वाला उसकी और युवती की फोटो से छेड़छाड़ कर बनाई गई तस्वीरें और वीडियो दिखाकर उन्हें ब्लैकमेल करने लगा और धमकी दी कि अगर उन्होंने रकम नहीं दी तो उनका वीडियो यूट्यूब पर अपलोड कर दिया जाएगा।

End of Feed