Noida Accident: उत्तर प्रदेश के नोएडा में एक बार फिर तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला है। यहां एक टाटा मैजिक कार अनियंत्रित होकर पलट गई। कार पलटने के बाद काफी दूर तक घसीटती हुई सड़क पर खड़ी एक अन्य कार से टकरा गई। इस हादसे में टाटा मैजिक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई है। सड़क पर हुए यह हादसा पास में लगी सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गया है। गनीमत यह है कि इस हादसे में कोई जनहानि नहीं हुई है। टाटा मैजिक का चालक ही बाल-बाल बच गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची। पुलिस की टीम ने बताया कि यह हादसा देर रात करीब 3 बजे नोएडा फेस 1 थाना क्षेत्र के सेक्टर 10 के पास हुआ।