नोएडा में तालिबानी फैसला, 3000 रुपए न चुकाने पर व्यापारी को निर्वस्त्र कर मंडी में घुमाया

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 20, 2023, 02:32 PM IST

देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा में मानवता को शर्मसार करने वाली घटना घटी। फल और सब्जी मंडी में 3000 की उधारी न चुकाने पर एक आढ़ती ने लहसुन बेचने वाले छोटे व्यापारी को नंगा घुमाया।

देश की राजधानी दिल्ली से सटे नोएडा जैसे हाईटेक शहर में मानवता को शर्मसार करने वाला एक वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें फल और सब्जी मंडी में 3000 की उधारी न चुकाने पर एक आढ़ती ने लहसुन बेचने वाले छोटे व्यापारी की पहले डंडों से पिटाई की। फिर उसे निर्वस्त्र मंडी में घुमाया। लेकिन जब वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने लगा, तो पुलिस ने आनन-फानन कार्रवाई करते हुए, मुख्य आरोपी सुंदर और भगवान दास को गिरफ्तार कर लिया। इस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।

naked parade

प्रतीकात्मक तस्वीर

गौर हो कि नोएडा में 5,600 रुपए के कुल कर्ज के एक हिस्से का भुगतान नहीं कर पाने पर आढ़ती और उसके साथियों ने 35 वर्षीय लहसुन विक्रेता को निर्वस्त्र कर उसके साथ मारपीट की। अतिरिक्त डीसीपी (मध्य नोएडा) राजीव दीक्षित ने बताया कि ‘आढ़ती’ सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया गया है और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। करीब एक महीने पहले कर्ज लेने वाले लहसुन विक्रेता ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह लहसुन का ठेला लगाने के अलावा सेक्टर 88 के फल-सब्जी बाजार में काम करता है।

End of Feed