Noida News: नोएडा वालों के लिए स्पेशल खबर सामने आई है। शहर में ऑटोमेटिक कार वॉश सेंटर खुलने वाला है। नोएडा प्राधिकरण की ओर से इसका निर्माण करवाया जाएगा। केवल कूपन का इस्तेमाल करके लोग अपनी गाड़ी इस सेंटर में धो सकेंगे। सबसे खास बात यह है कि, इस ऑटोमेटिक कार वॉश सेंटर में शहर के सीवर ट्रीटमेंट प्लांट से निकला हुआ पानी इस्तेमाल किया जाएगा।
नोएडा प्राधिकरण ने सार्थक पहल करते हुए शहर में ऑटोमेटिक कार वॉश सेंटर के निर्माण का लिया निर्णय (फाइल फोटो)
बता दें कि, नोएडा अथॉरिटी के विकास कार्यों की समीक्षा के लिए मुख्य कार्यपालक अधिकारी ऋतु महेश्वरी ने बैठक की। उन्होंने अफसरों को ऑटोमेटिक कार वॉश सेंटर खोलने की योजना पर काम करने का आदेश दिया। प्राधिकरण की सीईओ ने इस योजना का प्रारूप तैयार करने का निर्देश भी दिया है।
