नोएडा

Noida Near Tourist Place: नोएडा से कुछ घंटों की दूरी पर है झीलों के लिए प्रसिद्ध ये पर्यटन स्थल, ऐसे पहुंचे यहां

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 9, 2023, 06:32 PM IST

Noida To Sattal Trip: नोएडा से कुछ दूर पर स्थित किसी पर्यटन स्थल पर जाने का प्लान कर रहे हैं तो उत्तराखंड का सातताल आपके लिए बेस्ट विकल्प हो सकता है। झीलों के शहर सातताल में प्रकृति को करीब से जानने की चाह रखने वालों के लिए कई बढ़िया विकल्प हैं। सातताल में आपको एक अलग तरह की शांति और सुकून की अनुभूति होगी।

Image

नोएडा से कुछ घंटों की दूरी पर स्थित उत्तराखंड का सातताल है दोस्तों और परिवार के साथ घूमने के लिए बेस्ट प्लेस (फाइल फोटो)

Photo : Twitter
KEY HIGHLIGHTS
  • नोएडा से कुछ घंटों की दूरी पर स्थित है उत्तराखंड का सातताल
  • सात झीलों वाले इस शहर के प्राकृतिक नजारे होते हैं शानदार
  • नोएडा से निजी वाहन द्वारा छह से साढ़े छह घंटे में पहुंचा जा सकता है सातताल

Noida News: नोएडा से कुछ घंटों की दूरी पर है उत्तराखंड का सातताल पर्यटन स्थल। यह शहर सात ताजे पानी की झीलों के समूह के लिए काफी फेमस है। इस जगह को सातताल नाम इन सात झीलों की वजह से ही मिला है। आप इस जगह पर कई प्रवासी पक्षियों के झुंड को देखने के लिए आ सकते हैं और यहाँ के प्राकृतिक नजारों का भी आनंद ले सकते हैं। सातताल पर्यटन स्थल प्रकृति और पक्षी प्रेमियों के लिए स्वर्ग की तरह है।

सातताल में आप सात परस्पर जुड़ी झीलों पन्ना, नल दमयंती ताल, राम, सीता, लक्ष्मण, भरत और सुक्खा ताल घूमने जा सकते हैं। यहां पर हरे भरे वातावरण को देखा जा सकता है। सातताल भारत का एक ऐसा पर्यटन स्थल है जहाँ पर पूरे साल मौसम खुशनुमा रहता है, इसलिए यहाँ पर पर्यटक गर्मियों के मौसम में भी आते रहते हैं।

सातताल में जीव और वनस्पति

सातताल आज भी बहुत अधिक प्राकृतिक रूप सजोएं हुए है। यहां से जैव विविधता सच में देखते बनती है। यह कई प्रवासी पक्षियों का घर है और विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधों को आश्रय दाता है। बता दें कि, इस स्थान पर कई प्रकार की दुर्लभ जड़ी-बूटियां, फर्न, झाड़ियां काफी मात्रा में मिल जाते हैं। इसके अलावा यहाँ पर कई तरह के आकर्षक पक्षी जैसे बारबेट्स, हिमालयी किंगफिशर, बेबीब्लर्स, हिमालयन ग्रिफन, डॉलर बर्ड आदि पर्यटकों को देखने के लिए मिलते हैं।

सातताल की सात झील और सुभाष धारा

सातताल सात परस्पर जुड़े झीलों का एक आकर्षक समूह है, जो समुद्र तल से 1370 मीटर की ऊंचाई पर मौजूद है। बता दें कि, इन झीलों के पानी के स्रोत भूमिगत स्प्रिंग्स हैं और इनके नाम हिंदू धर्म से जुड़े हुए बताए जाते हैं। इन सात अकर्षक झीलों में राम ताल, लक्ष्मण ताल, सीता ताल, नल दमयंती ताल, पन्ना ताल, भरत ताल और सुक्खा ताल के नाम शामिल हैं। इसके अलावा यहां की सुभाष धारा एक ताजा पानी का प्राकृतिक झरना है, जो ओक के घने जंगल में बहा करता है। यह झरना बड़ी संख्या में पर्यटकों को अपनी तरफ आकर्षित करता है। इसके अलावा यहां पर मेथोडिस्ट आश्रम, तितली संग्रहालय घूमा जा सकता है । यहां का निकटतम हवाई अड्डा पंतनगर और रेलवे स्टेशन काठगोदाम है। यह नोएडा से 301 किमी की दूरी पर है। यहां निजी वाहन से छह से साढ़े छह घंटे में पहुंचा जा सकता है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article