Sunny Leone Restaurant in Noida: जानी मानी अभिनेत्री और उद्यमिता सनी लियोनी ने अपने जीवन में कई सफलता हासिल की है। एक सफल अभीनेत्री के तौर पर अपना करियर बनाने वाली सनी लियोनी ने नई शुरुआत करते हुए एक उद्यमि के तौर पर भी अपना करियर स्थापित किया है। सफलता की सीढ़ी पर चढ़ती सनी अब रेस्तरां व्यवसाय में भी अपना सिक्का जमाने की तैयारी कर रही है। सनी एक नई उपलब्धि हासिल करने की तैयारी में है।
सनी ने नोएडा में लॉन्च किया अपना पहला रेस्तरां
अभिनेत्री सनी लियोनी रेस्तरां का नया व्यवस्या अपने पति डेनियल वेबर के साथ शुरू कर रही है। अन्य कई अभिनेताओं और मशहूर हस्तियों की तरह सनी भी रेस्तरां व्यवस्या में कदम रख चुकी है। सनी ने अपने इस रेस्तरां का नाम चिकालोका (ChicaLoca) रखा है। रेस्तरां के लॉन्च के बाद सनी ने कहा कि मनोरंजन करने वाले को टीवी शो और फिल्मों तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए। उनका मानना है कि नई चीजों को ट्राई करना और उन्हें आजमाना बहुत आवश्यक है।
अभिनेत्री सनी लियोनी ने किया अपना रेस्तरां लॉन्च
मशहूर अभिनेत्री सनी लियोनी ने नोएडा में अपने पति डेनियल वेबर के साथ मिलकर अपना पहला रेस्तरां चिकालोका लॉन्च किया है। चिकालोका रेस्तरां दो मंजिला है। इसके साथ ही सनी के इस रेस्तरां में उनके ग्लैमरस जीवन की एक झलक देखने को भी मिलती है। सनी लियोनी द्वारा नोएडा में खुले नए रेस्तरां पर आईएएनएस से खास बातचीत की। सनी ने बात करते हुए कहा कि 'मनोरंजन करने वाले को केवल फिल्मों और टीवी शो तक ही सीमित नहीं रहना चाहिए। उन्होंने आगे बात करते हुए कहा कि 'हमें निश्चित रूप से उद्यम करना चाहिए और नई चीजों को आजमाना चाहिए।' उनका मानना है कि अलग-अलग तरीकों से ब्रांड का विस्तार करना आवश्यक है। अपने इस साक्षात्कार में उन्होंने दुनिया को जीतने की अपनी इच्छा भी प्रकट करते हुए बताया कि विभिन्न व्यावसायिक अवसरों की खोज के साथ उत्पन्न हुए नए विचार को भी महत्व देना चाहिए।
सनी ने तय किया अपना लक्ष्य
सनी का लक्ष्य विविध व्यवसायों में निवेश करना है और उन्हें बनाना है। उनका विश्वास है कि मनोरंजन की दुनिया में काम करने वालों को नए क्षेत्रों का पता लगाना चाहिए ताकि वह अपने ब्रैंड का विस्तार कर सकें और नए अवसरों का लाभ उठा सकें। अपने इस लक्ष्य को आगे बढ़ाते हुए और अपने ब्रांड का विस्तार करने के लिए सनी लियोनी ने नोएडा सेक्टर 129 में अपने रेस्तरां चिकालोका को लॉन्च किया है। ये एक इटालियन, पैन-एशियाई रेस्तरां है।
ऑनलाइन भी बुक कर सके हैं खाना
सनी लियोनी के रेस्तरां के साथ आप लोग ऑनलाइन फूड एप्लिकेशन के माध्यम से भी खाना ऑर्डर कर लुत्फ उठा सकते हैं। जानकारी के अनुसार सनी का नाय रेस्तरां चिकालोका दोपहर 12 बजे से रात 11:30 बजे तक खुला रहता है। यहां पूल चिकन समोसा, चिकन टिक्का मसाला वाफल आदि जैसी कई शानदार डिशेज मिलती है। बता दें कि इस रेस्तरां में मिलने वाले चिकन समोसा की कीमत मात्र 195 रुपये है।
