नोएडा

Noida Weather in Hindi: धूप के बाद बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई मुश्किलें, जानिए आज कैसा रहेगा नोएडा के मौसम का हाल

Today Noida weather in Hindi (Aaj Noida ka Mausam): पिछले दिनों नोएडा में खिली धूप के बाद मौसम के मिजाज अचानक बदले नजर आए। धूप के बाद चली बर्फीली हवाओं से लोगों की मुश्किलें फिर बढ़ा दी है। आगामी दिनों में हल्कि बारिश की उम्मीद जताई जा रही है।

Image

Noida Weather in Hindi: धूप के बाद बर्फीली हवाओं ने बढ़ाई मुश्किलें, जानिए आज कैसा रहेगा नोएडा के मौसम का हाल

Noida Weather Report in Hindi: नोएडा समेत पूरे एनसीआर में ठंड का कहर बरस रहा है। मौसम लगातार अपने मिजाज बदल रहा है। रविवार को तापमान में वृद्धि के बाद लोगों ने राहत की सांस ली थी। नोएडा में सुबह हल्के कोहरे के बाद निकली धूप ने लोगों में मौसम बदलने की उम्मीद जगाई। लेकिन शाम होते-होते लोगों की इस उम्मीद को बर्फीली हवाओं ने तोड़ दिया। बदलती स्थिति को देखते हुए मौसम विभाग ने आज नोएडा और एनसीआर के क्षेत्र में ठंड का येलो अलर्ट जारी कर दिया है। साथ ही नोएडा में आंशिक रूप से बादल छाए रहने की भी उम्मीद जताई गई है।

नोएडा में आज का तापमान

नोएडा में सुबह की शुरुआत घने कोहरे के साथ हुई है। पिछले 24 घंटे के डाटा के आधार पर नोएडा का तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक दर्ज किया गया है। वहीं अधिकतम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। इसके साथ ही आईएमडी द्वारा कोहरा और आंशिक रूप से बादल छाए रहने की संभावना भी जताई गई है। मौसम विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि आने वाले कुछ दिनों तक मौसम ऐसा ही बना रहेगा। इसके साथ उन्होंने ये भी बताया कि 31 जनवरी और 1 फरवरी को बूंदाबांदी की आशंका है।

नोएडा में दिन के बढ़ने के साथ तापमान में भी वृद्धि देखी जा रही है। अभी के तापमान की बात करें तो नोएडा का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस बताया जा रहा है। उसके साथ ही नोएडा के सेक्टर 16 में तापमान 14 डिग्री सेल्सियस है, सेक्टर 127 में 17.6 डिग्री तापमान दर्ज किया है। आने वाले बुधवार को हल्की बारिश होने की संभावना जताई जा रही है।

ठंड से फिर कांपे लोग

कुछ दिन की धूप के बाद नोएडा में कंपकंपा देने वाली ठंड की फिर शुरुआत हो रही है। मौसम के बदलते मिजाज लोगों के लिए परेशानियां पैदा कर रहे हैं। मौसम विभाग की जानकारी के अनुसार तापमान में आई गिरावट से ठंड के वापस आने की पूरी उम्मीद है। पिछले दिनों मौसम विभाग ने लोगों को जानकारी देते हुए बताया था कि फरवरी की शुरुआत ठंड को वापस लेकर आएगी।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!