नोएडा

नोएडा की सड़कों पर स्टंटबाजी करना पड़ा महंगा, ई-रिक्शा चालकों को लगा 30,500 रुपये का जुर्माना

नोएडा के सदरपुर इलाके में तीन ई-रिक्शा चालकों के सड़क पर स्टंट करने का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में ई-रिक्शा चालक न केवल ट्रैफिक नियमों को अनदेखा करते नजर आ रहे हैं, बल्कि लोगों की जान जोखिम में डालते हुए खतरनाक स्टंट करते दिख रहे हैं।

आज के दौर में हर कोई सोशल मीडिया पर फेमस होने की कोशिश कर रहा है। ऐसे में सोशल मीडिया पर 23 सेकंड का एक वायरल वीडियो दिख रहा है, जिसमें तीन ई-रिक्शा पूरे रास्ते को घेरते हुए दिखाई दे रहे हैं। दो चालक अपने ई-रिक्शा को अतरंगी ढंग से चला रहे हैं और उनकी रफ्तार भी काफी तेज है। इस दौरान सड़क पर ट्रैफिक और राहगीर भी मौजूद हैं, जिससे हादसे की आशंका बनी हुई थी। ये घटना नोएडा के सदरपुर इलाके की बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि इस वीडियो को इनके ही किसी साथी ने शूट किया और सोशल मीडिया पर रील के रूप में अपलोड कर दिया। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लोगों ने नाराजगी जताई और ट्रैफिक पुलिस को टैग करते हुए कार्रवाई की मांग की।

ट्रैफिक पुलिस का सीधा एक्शन

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स से नोएडा की ट्रैफिक पुलिस ने तुरंत संज्ञान लेते हुए तीनों ई-रिक्शा चालकों के खिलाफ 30,500 रुपए का चालान काट दिया। पुलिस ने जानकारी दी कि ई-रिक्शा को जब्त किया जाएगा और चालकों की पहचान कर उन्हें जल्द ही हिरासत में लिया जाएगा। इसके साथ ही नोएडा यातायात पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि वे सड़कों पर यातायात नियमों का पालन करने और ऐसी खतरनाक हरकतों से बचने की सलाह दी है।

सड़कों पर स्टंट के मामले

गौरतलब है कि, ये कोई पहला मामला नहीं है। इससे पहले भी कार और बाइक से स्टंट के कई वीडियो सामने आते रहे हैं, जिनकी पहचान कर यातायात पुलिस उनके चालान और फिर उन्हें सीज करने के साथ-साथ चालकों के खिलाफ कार्रवाई करने का काम करती है। ऐसे में नागरिकों के लिए यातायात के नियमों का पालन करना जरूरी हो जाता है।

(इनपुट - आईएएनएस)

Nilesh DwivedI
निलेश द्विवेदीauthor

निलेश द्विवेदी टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी टीम में काम कर रहे हैं। वे शहरों से जुड़ी लोकल घटनाएं, क्राइम, राजनीति, इंफ्रास्ट्रक्चर और राज्यवार अपडेट्स पर लगातार काम करते हैं। निलेश महत्वपूर्ण विवरणों को चुनने और पाठकों की रुचि के हिसाब से कंटेंट को प्रभावी तरीके से पेश करने के लिए जाने जाते हैं। डिजिटल न्यूजरूम के रफ्तार भरे माहौल में वे हर खबर को सटीक एंगल, आसान भाषा और उपयोगी जानकारी के साथ पेश करने पर फोकस करते हैं और अबतक 2,000 से अधिक खबरें लिख चुके हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें

दिल्ली में हर असुरक्षित इमारत पर गिरेगी गाज, LG ने दिए सख्त निर्देश; DDA मकानों से लेकर हॉस्टल तक तलाशे जाएंगे सुरक्षित ठिकाने

दिल्ली में हर असुरक्षित इमारत पर गिरेगी गाज, LG ने दिए सख्त निर्देश; DDA मकानों से लेकर हॉस्टल तक तलाशे जाएंगे सुरक्षित ठिकाने

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

हादसे पर हादसे, फिर भी दिल्ली में कैसे बन जाती हैं अनऑथोराइज्ड बिल्डिंगें? पुराने हादसों से क्यों नहीं लिया जाता सबक

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

दुबई दौरे से निवेश की नई उड़ान भर रहा मध्य प्रदेश, CM मोहन यादव ने गिनाईं AI, IT से लेकर डिफेंस तक की बड़ी संभावनाएं

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

₹10-₹20 के नोटों पर चिपकाई जाती थी महिला की फोटो और अभद्र चिट्ठियां, अलग-अलग नंबरों से आते थे अश्लील फोन; इस तरह पकड़ा गया आरोपी

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार

दिल्ली सत्य निकेतन हादसा: प्रॉपर्टी पत्नी उर्मिला के नाम, बिजली कनेक्शन हरीराम-बेटे महेश के नाम पर, तीनों गिरफ्तार