Noida News: नोएडा में खौफनाक वारदात, पॉश सोसायटी में आवारा कुत्ते के झुंड ने किया महिला पर अटैक; घटना CCTV में हुई कैद

Noida News: नोएडा की एक पॉश सोसाइटी में खौफनाक वारदात सामने आई है। घर से बाहर अपने कुत्ते को घुमाने निकली महिला पर आवारा कुत्तों के झुंड ने हमला बोल दिया। इस घटना में महिला को चोट आई है।

Noida News: नोएडा में आवारा कुत्तों का आतंक जारी है। हर दिन किसी न किसी सोसाइटी में आवारा कुत्ते निवासियों को काट रहे हैं। ऐसा ही एक मामला सेक्टर-168 के गोल्डन पाम सोसाइटी (Golden Palm Society) से आया है। यहां पर शुक्रवार को आवारा कुत्तों के झुंड ने एक महिला और उसके डॉगी पर अटैक कर दिया। इस घटना में कुत्ते ने महिला को दांत गड़ा दिया। मामले का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। घटना के बाद सोसाइटी के लोगों में रोष है।

Noida News

नोएडा में कुत्तोंं के झुंड ने किया महिला पर हमला

गोल्डन पाम सोसाइटी के एओए दीपेंद्र चौधरी के मुताबिक शुक्रवार की दोपहर करीब एक बजे सोसाइटी के एम टावर में रहने वाली एक महिला अपने पालतू डॉग को लेकर टहलने निकली थी। तभी आवारा कुत्तों ने उन पर और उनके पालतू डॉगी पर हमला बोल दिया। महिला ने किसी तरह अपने पालतू कुत्ते को बचाया है। लेकिन, आवारा कुत्तों ने महिला पर हमला बोल दिया। डॉक्टर ने उन्हें रेबीज का टीका लगाया है।

End of Feed