नोएडा

Noida News: नए साल पर नोएडा में धारा-144 लागू, ड्रोन उड़ाने से लेकर जुलूस निकालने पर भी रहेगा प्रतिबंध

Noida News: नए साल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नोएडा कमिश्नरेट पुलिस ने धारा 144 लगा दी है। नोएडा कमिश्नरेट ने सार्वजनिक स्थानों पर जुलूस निकालने, ड्रोन उड़ने पर भी प्रतिबंध लगा दिया है।

Image

नोएडा में धारा-144 लागू

Photo : iStock

Noida News: नए साल पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर नोएडा कमिश्नरेट पुलिस ने धारा 144 लगा दी है। जानकारी के अनुसार, नोएडा व ग्रेटर नोएडा में पुलिस शरारती तत्वों पर सख्ती से नजर रखेगी। गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट ने धारा 144 लागू कर कुछ प्रतिबंध लगाए हैं।

इनमें कहा गया है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर हुड़दंग मचाने वालों के खिलाफ सख्ती से एक्शन लिया जाएगा। 31 दिसंबर और 1 जनवरी 2024 को धारा 144 लागू रहेगी। सार्वजनिक स्थानों पर जुलूस निकालने पर प्रतिबंध रहेगा। इसके अलावा ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध रहेगा। ड्रोन उड़ाने अनुमति लेनी होगी। जानकारी के अनुसार, नोएडा पुलिस ने नए साल पर सुरक्षा के लिए खास इंतजाम किए है। 300 से ज्यादा पुलिसकर्मियों को नोएडा की सड़कों पर सुरक्षा के लिए तैनात किया जाएगा। इसके साथ-साथ आबकारी विभाग की 7 टीमें अलग-अलग जगह पर तैनात रहेगी और बिना लाइसेंस के पार्टी करने वाले लोगों के खिलाफ कार्रवाई भी करेंगी।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article