Noida News: नोएडा यूपी का एक आधुनिक शहर है। यहां पर देशभर से लड़के-लड़कियां नौकरी करने के लिए आते हैं। जॉब हब के तौर पर मशहूर नोएडा में युवाओं की भरमार देखने को मिलती है। ऐसे में अब वेलेंटाइन वीक भी बहुत करीब है। कपल्स के लिए ये वेलेंटाइन वीक बहुत ही स्पेशल होने वाला है।
वेलेंटाइन वीक में नोएडा के इन जगहों के रेस्टोरेंट में बिताएं अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम (प्रतीकात्मक तस्वीर)
बता दें कि, इस वीक में रोमांटिक लव डेट प्लान की जा सकती है। वैसे नोएडा में बहुत सारे वर्ल्ड क्लास कैफे और रेस्टोरेंट मौजूद हैं। जो कपल्स के लिए रोमांटिक लव डेट का आनंद लेने के लिए लोकप्रिय हैं। साथ ही नोएडा में कई सारे खूबसूरत रेस्टोरेंट भी हैं जहां कपल्स साथ में रोमांटिक कैंडललाइट डिनर कर सकते हैं।
