नोएडा

Valentine Week Special: नोएडा में इस वेलेंटाइन इन जगहों पर करें विजिट, कपल्स के लिए बेस्ट है यहां के रेस्टोरेंट

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 5, 2023, 08:00 PM IST

Valentines Day 2023: अगर आप अपने पार्टनर के साथ डेट पर जाने के लिए प्लनिंग कर रहे हैं तो नोएडा इसके लिए बेस्ट हो सकता है। नोएडा में बेस्ट रोमांटिक कैफे बहुत सारे हैं। नोएडा में कपल्स के लिए कई सारे कैफे, रूफटॉप रेस्तरां मौजूद हैं। यहां पर वेलेंटाइन वीक पर आप आपने पार्टनर के साथ विजिट कर सकते हैं।

Image

वेलेंटाइन वीक में नोएडा के इन जगहों के रेस्टोरेंट में बिताएं अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम (प्रतीकात्मक तस्वीर)

Photo : BCCL
KEY HIGHLIGHTS
  • नोएडा में हैं वर्ल्ड क्लास के कैफे और रेस्टोरेंट
  • डिनर डेट के लिए जाना जाता है एमिटी रोड सेक्टर-126 का रेस्टोरेंट
  • सेक्टर-32 वेव सिटी सेंटर के पास स्थित है लोकप्रिय कैफे


Noida News: नोएडा यूपी का एक आधुनिक शहर है। यहां पर देशभर से लड़के-लड़कियां नौकरी करने के लिए आते हैं। जॉब हब के तौर पर मशहूर नोएडा में युवाओं की भरमार देखने को मिलती है। ऐसे में अब वेलेंटाइन वीक भी बहुत करीब है। कपल्स के लिए ये वेलेंटाइन वीक बहुत ही स्पेशल होने वाला है।

बता दें कि, इस वीक में रोमांटिक लव डेट प्लान की जा सकती है। वैसे नोएडा में बहुत सारे वर्ल्ड क्लास कैफे और रेस्टोरेंट मौजूद हैं। जो कपल्स के लिए रोमांटिक लव डेट का आनंद लेने के लिए लोकप्रिय हैं। साथ ही नोएडा में कई सारे खूबसूरत रेस्टोरेंट भी हैं जहां कपल्स साथ में रोमांटिक कैंडललाइट डिनर कर सकते हैं।

नोएडा का सेक्टर 32

कपल्स के लिए शाम बिताने के लिए नोएडा के सेक्टर -32 में वेब सिटी सेंटर के पास एक ऐसा कैफे है जिसकी सबसे अच्छे कैफे में गिनती होती है। इस कैफे में इनडोर और रूफटॉफ पर बैठने की उत्तम व्यवस्था है। कैफे के रूफटॉप सीटिंग में बहुत ही रोमांटिक माहौल रहता है। नोएडा में डेट यह एक बेस्ट रेस्टोरेंट है जहां आपको स्वादिष्ट लंच और डिनर भी मिलेगा।

नोएडा का सेक्टर 104

आशीर्वाद शॉपिंग कॉम्प्लेक्स के पास हाजीपुर नोएडा सेक्टर -104 में स्थित रेस्टोरेंट पूरे यूपी में एक सुंदर ऑल-व्हाइट कैफे है। यह एक कपल-फ्रेंडली रेस्टोरेंट है। जो मेहमानों को उत्तर भारतीय, महाद्वीपीय और एशियाई व्यंजन परोसता है। यहां पर आप पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड कर सकते हैं।

नोएडा का सेक्टर -18

नोएडा के सेक्टर-18 में G-50 पहली मंजिल पर नोएडा का एक बहुत ही सुंदर रेस्तरां है। जिसे एक गाँव के सदृश वायुमंडलीय सेटिंग में डिज़ाइन कर दिया गया है। नोएडा में कपल्स के लिए डिनर डेट का आनंद लेने के लिए यह एक शानदार प्लेस है। एमिटी रोड रायपुर खादर सेक्टर-126 में भी एक शानदार कैफे नोएडा शहर की भीड़-भाड़ से दूर है। यहां का माहौल बहुत ही आरामदायक है और इसमें बहुत हरियाली देखने को मिलती है। रात में इस जगह की खूबसूरती और भी ज्यादा बढ़ जाती है। ये कपल्स के लिए डिनर डेट पर जाने वाले सबसे रोमांटिक प्लेस में से एक है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article