Noida News: नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन (एनएमआरसी) की तरफ से शहर को लोगों को आजादी का अमृत महोत्सव के मौके पर एक तोहफा दिया जाएगा। नोएडा मेट्रो की सवारियों को दस दिन तक स्मार्ड कार्ड खरीदने पर छूट दी जा रही है। गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के दिन से 4 फरवरी 2023 तक स्मार्ट कार्ड मुफ्त में मिलने वाला है। आम दिनों में स्मार्ट कार्ड को लेने के लिए 100 रुपये का शुल्क देना होता है।
एनएमआरसी की योजना का लाभ आमजन सीधे तौर पर उठा सकेंगे। इसके लिए किसी तरह का नियम नहीं बनाया गया है। सभी को सामान्य रूप से कार्ड लेने की छूट दी जाएगी।
