मोदी सरकार द्वारा नए संसद भवन में मंगलवार को पेश किए महिला आरक्षण बिल पर पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर ने प्रतिक्रिया दी है। पाकिस्तान के कराची से अवैध रूप से भारत आई महिला सीमा हैदर ने अपना एक वीडियो जारी कर नारी शक्ति वंदन बिल पर प्रतिक्रिया दी और मोदी सरकार की जमकर तारीफ की है। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान में तो महिलाओं को पैरों की जूती समझ जाते हैं लेकिन भारत महिलाओं को देवी माना जाता है बहुत सम्मान दिया जाता है।
पाक में महिलाओं की आजादी पर सीमा हैदर का खुलासा
सीमा हैदर ने कहा कि मोदी जी महिलाओं को बहुत सम्मान दे रहे हैं, उन्होंने कहा कि भारत सरकार ने महिला आरक्षण बिल लाकर महिलाओं के लिए महत्वपूर्ण काम करने जा रही है।
KRK ने सीमा हैदर पर अपनी प्रतिक्रिया दी
गौर हो कि इससे पहले फिल्म क्रिटिक और एक्टर कमाल रशिद खान यानी केआरके ने सीमा हैदर पर अपनी प्रतिक्रिया दी है, केआरके ने सीमा हैदर को कहा देशद्रोही, केआरके की मानें तो सीमा हैदर देशद्रोही हैं। फिल्म अभिनेता KRK ने पाकिस्तानी महिला सीमा हैदर पर निशाना साधा है,उन्होंने सीमा हैदर को 'देशद्रोही' बताया था, इसपर भी सीमा हैदर ने केआरके को करारा जवाब दिया था वहीं इससे पहले उनका गणेश चतुर्थी के मौके पर भी एक वीडियो सामने आया था, जिसमें वह अपने घर में श्री गणेश की पूजा करती हुई दिख रही थीं।
