Noida Near Tourist Place: नोएडा से कुछ घंटों की दूरी पर है झीलों के लिए प्रसिद्ध ये पर्यटन स्थल, ऐसे पहुंचे यहां

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 9, 2023, 06:32 PM IST

Noida To Sattal Trip: नोएडा से कुछ दूर पर स्थित किसी पर्यटन स्थल पर जाने का प्लान कर रहे हैं तो उत्तराखंड का सातताल आपके लिए बेस्ट विकल्प हो सकता है। झीलों के शहर सातताल में प्रकृति को करीब से जानने की चाह रखने वालों के लिए कई बढ़िया विकल्प हैं। सातताल में आपको एक अलग तरह की शांति और सुकून की अनुभूति होगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • नोएडा से कुछ घंटों की दूरी पर स्थित है उत्तराखंड का सातताल
  • सात झीलों वाले इस शहर के प्राकृतिक नजारे होते हैं शानदार
  • नोएडा से निजी वाहन द्वारा छह से साढ़े छह घंटे में पहुंचा जा सकता है सातताल

Noida News: नोएडा से कुछ घंटों की दूरी पर है उत्तराखंड का सातताल पर्यटन स्थल। यह शहर सात ताजे पानी की झीलों के समूह के लिए काफी फेमस है। इस जगह को सातताल नाम इन सात झीलों की वजह से ही मिला है। आप इस जगह पर कई प्रवासी पक्षियों के झुंड को देखने के लिए आ सकते हैं और यहाँ के प्राकृतिक नजारों का भी आनंद ले सकते हैं। सातताल पर्यटन स्थल प्रकृति और पक्षी प्रेमियों के लिए स्वर्ग की तरह है।

Noida News

नोएडा से कुछ घंटों की दूरी पर स्थित उत्तराखंड का सातताल है दोस्तों और परिवार के साथ घूमने के लिए बेस्ट प्लेस (फाइल फोटो)

सातताल में आप सात परस्पर जुड़ी झीलों पन्ना, नल दमयंती ताल, राम, सीता, लक्ष्मण, भरत और सुक्खा ताल घूमने जा सकते हैं। यहां पर हरे भरे वातावरण को देखा जा सकता है। सातताल भारत का एक ऐसा पर्यटन स्थल है जहाँ पर पूरे साल मौसम खुशनुमा रहता है, इसलिए यहाँ पर पर्यटक गर्मियों के मौसम में भी आते रहते हैं।

End of Feed