Noida News: अगर आप नोएडा में रहते हैं, तो हिल स्टेशन पर छुट्टियां बिताने के लिहाज से मसूरी सबसे बेस्ट प्लेस में से एक है। नोएडा से मसूरी की दूरी 283 किमी है। यहां छह घंटे के अंदर निजी वाहन से पहुंचा जा सकता है। उत्तराखंड राज्य में पड़ने वाले इस हिल स्टेशन पर कैम्पटी फॉल, गन लेक और मसूरी लेक जैसी कई खूबसूरत जगह घूमने लायक मिल जाती है। अगर आप भी मसूरी के ट्रिप पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आज हम आपको मसूरी की कुछ बेस्ट जगहों के बारे में बताने वाले हैं, जहां आप पहुंचकर खूब ढेर सारी मस्ती कर सकते हैं।
बता दें कि, मसूरी की सड़कों के बीच मौजूद कैम्पटी फॉल्स पानी का एक खूबसूरत झरना है। पर्वतों और चट्टानों से घिरा कैम्पटी फॉल्स समुद्र तल से लगभग 4500 फीट की ऊंचाई पर स्थित है। इस जगह को बेस्ट पिकनिक स्थल के रूप में जाना जाता है।
