संभल में सुरक्षा होगी और कड़ी, 127 स्थानों पर लगेंगे 300 CCTV कैमरा

पिछले साल संभल में हुई हिंसा और शहर की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन द्वारा 127 स्थानों पर 300 सीसीटीवी कैमरे लगवाए जा रहे हैं। इससे महिलाओं की सुरक्षा को बनाए रखने में भी मदद मिलेगी।

संभल में पिछले साल हुई हिंसक घटनाओं को लेकर शहर की सुरक्षा पर खास ध्यान दिया जा रहा है। एक अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी कि प्रशासन शहर की सुरक्षा के लिए संवेदनशील क्षेत्रों सहित 127 स्थानों पर 300 ‘क्लोज सर्किट टेलीविजन’ (सीसीटीवी) कैमरे लगाने जा रहा है। नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) मणि भूषण तिवारी ने बताया कि 15वें वित्त आयोग के अनुदान के तहत दो करोड़ रुपये के सीसीटीवी कैमरे निगरानी के लिए शहर भर में लगाये जा रहे हैं।

Sambhal CCTV

संभल में सीसीटीवी कैमरों से सुरक्षा होगी कड़ी

24 नवंबर को हुई संभल हिंसा

उल्लेखनीय है कि पिछले साल 24 नवंबर को संभल के कोट गर्वी इलाके में मुगलकालीन जामा मस्जिद के सर्वेक्षण के दौरान हिंसा भड़क गई जिसमें गोली लगने से चार लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गए। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन ने सुरक्षा सुनिश्चित करने और भविष्य में होने वाली किसी भी घटना पर प्रभावी ढंग से निगरानी रखने के लिए इस योजना का प्रस्ताव रखा है। तिवारी ने कहा कि पहले से स्थापित सीसीटीवी कैमरों ने उपद्रवियों पर नजर रखने और उनकी पहचान करने में महत्वपूर्ण सहायता की है।

End of Feed