नोएडा

Greater Noida West Metro: ग्रेनो वेस्ट मेट्रो का काम शुरू होने में अड़चन, NMRC उठाने जा रही है ये कदम!

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Nov 2, 2023, 12:01 AM IST

Greater Noida West Metro: ग्रेटर नोएडा वेस्ट मेट्रो को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है, बताते हैं कि ग्रेटर नोएडा वेस्‍ट मेट्रो के ल‍िए नए रूट पर व‍िचार क‍िया जा रहा है।

Image

ग्रेटर नोएडा वेस्‍ट मेट्रो के ल‍िए नए रूट पर व‍िचार क‍िया जा रहा है

Greater Noida West Metro Latest Update: एक्वा लाइन विस्तार के तहत ब्लू लाइन से कॉमन प्लेटफॉर्म के जरिये एक्वा लाइन के कॉरिडोर को जोड़ा जाएगा। इसके लिए केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने दिल्ली मेट्रो से नए रूट पर विचार करने को कहा है। नए रूट के अध्ययन के लिए दिल्ली मेट्रो को एक माह का समय दिया गया है।

ग्रेटर नोएडा वेस्‍ट मेट्रो के ल‍िए नए रूट पर व‍िचार क‍िया जा रहा है, इससे पहले कॉमन प्लेटफॉर्म के बदले एफओबी से जोड़ते हुए ग्रेनो वेस्ट मेट्रो की डीपीआर मंजूर करने की अपील नोएडा मेट्रो रेल कॉरपोरेशन ने केंद्रीय मंत्रालय से की थी।

केंद्रीय आवासन एवं शहरी कार्य मंत्रालय ने भी डीएमआरसी से नए रूट पर व‍िचार करने को कहा है, इसके ल‍िए स्‍टडी शुरू हो चुकी है, माना जा रहा है कि अगर नए रूट पर विचार करने के बाद काम को लेकर सहमति बनती है तो ऐसे में ग्रेनो वेस्ट मेट्रो का काम शुरू होने में समय और लगेगा।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article