नोएडा

नोएडा में बंदूक के दम पर लूट, नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर उड़ाए नकद और गहने

नोए़डा में बुधवार को कुछ नकाबपोश बदमाश बंदूक की नोक घर में घुस आए। जिसके बाद उन्होंने घर में रहने वाले परिवार को बंधक बना लिया। बदमाश नकद और गहने लूटकर वहां से फरार हो गए। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए सात टीमें बनाई हैं।

Image

नोएडा

Noida News: नोएडा में नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर लूट की घटना को अंजाम दिया। बुधवार देर शाम को बदमाश बंदूक के दम पर घर में घुस आए। फिर घर के लोगों को बंधकर बनाकर उनसे ज्वैलरी और कैश लिए। जिसके बाद वहां से एक-एक कर फरार हो गए। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है और अपराधियों को पकड़ने के लिए सात टीमें भी बनाई गई हैं।

बंदूक की नोक पर बनाया बंधक

यह घटना सेंट्रल नोएडा के सेक्टर 143 इलाके के सरस्वती एनक्लेव की है। जहां कल देर शाम लगभग 7:45 बजे कुछ बदमाश इलाके के घर में घुस आए। घर में करीब 9 से 10 से बदमाश आए थे। उन्होंने पहले घर के नीचे रहने वाले किरायेदारों को बंदूक की नोक पर बंधक बनाया। जिसके बाद ऊपर के कमरे में जा कर बदमाशों ने ज्वैलरी और कुछ कैश ले गए।

मकान मालिक को भी बंदूक दिखाकर डराया

जब घर के मालिक घर पर पहुंचे तो बदमाशों ने उन्हे बंदूक दिखाकर डराया और बंधक बनाने की कोशिश की। जिसके बाद सारे बदमाश एक एक कर घर से बाहर निकले और बगल के रास्ते से फरार हो गए। इस घटना के बाद से परिवार में डर का माहौल है। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची। साथ ही नोएडा पुलिस की SOG की टीम और स्निफ़र डॉग भी मौके पर घटनास्थल पहुंचे। पुलिस ने कहा है कि उन्होंने इस मामले की निपटारे के लिए सात टीम बनाई है और जल्द ही अपराधी को पकड़ लेंगे।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article