Road Accident in Noida: फैक्‍ट्री से लौट रहे छह मजदूर हादसे का हुए शिकार, कार की चपेट में आकर एक की मौत

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 27, 2023, 10:52 AM IST

Road Accident in Noida: प्लास्टिक का सामान बनाने वाली एक फैक्ट्री से लौट रहे मजदूर नोएडा में फेस-2 थानाक्षेत्र क्षेत्र के सेक्टर-83 में हादसे का शिकार हो गए। पुलिस ने बताया कि इन तीनों के सिर समेत शरीर के अन्य हिस्से में चोट आई है।

Road Accident in Noida: नोएडा में फेस-2 थानाक्षेत्र क्षेत्र के सेक्टर-83 में शनिवार देर रात को कार की चपेट में आने से एक मजदूर की मौत हो गयी जबकि पांच अन्य घायल हो गये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

Road Accident in Noida, Road Accident in UP, UP Road Accident, Noida Latest News, Noida News



नोएडा में हादसा। (सांकेतिक फोटो)

थाना प्रभारी निरीक्षक विंध्याचल तिवारी ने बताया कि शनिवार देर रात प्लास्टिक का सामान बनाने वाली एक फैक्ट्री में काम समाप्त कर सीतापुर जनपद के इस्लाम, इस्लामुद्दीन, इमामुद्दीन,तौसीफ, शईक और तालिब अपने-अपने कमरे की तरफ लौट रहे थे , उसी दौरान रात करीब एक बजे एप्पल कंपनी के पास सामने से आ रही तेज एक रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी।

End of Feed