नोएडा

Noida News: जेवर एयरपोर्ट से पहली उड़ान भरेगा इस एयरलाइन का विमान, एमओयू पर हुआ साइन; पहले दिन उड़ेंगे 65 विमान

जेवर एयरपोर्ट पर अब जल्द विमान उड़ान भरते नजर आएंगे। जेवर एयरपोर्ट पर पहली उड़ान इंडिगो के विमान भरेंगे। पहले दिन कुल 65 विमानों के उड़ान भरने की संभावना है। इसके लिए नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport) के साथ इंडिगो (Indigo) ने एक MOU साइन किया है।

Image

जेवर एयरपोर्ट से पहली उड़ान जल्द, इंडिगो और एयरपोर्ट के बीच MOU हुआ साइन

Noida News: जेवर एयरपोर्ट शुरू होने का इंतजार कर रहे लोगों के लिए बड़ी खुशखबरी है। जेवर में बन रहे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Noida International Airport)) से पहली फ्लाइट इंडिगो एयरलाइन होगी। पहले दिन 65 विमानों के उड़ान भरने की संभावना है। इसके लिए शुक्रवार को नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के साथ इंडिगो (Indigo) ने MOU साइन किया है। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और इंडिगो दोनों मिलकर विकास की दिशा में काम करेंगे और यूपी के अंदर और बाहर एयर कनेक्टिविटी को मजबूत करेंगे।

noida

noida

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट विश्व की बेहतरीन सुविधाएं से लैस

जानकारी के अनुसार नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट और इंडिगो एयरलाइन के बीच शुक्रवार को दिल्ली में उड़ान को लेकर एक समझौता पत्र पर हस्ताक्षर किए गए। यमुना इंटरनेशनल एयरपोर्ट प्राइवेट लिमिटेड (Yamuna International Airport Private Limited) के सीईओ क्रिस्टोफ श्नेलमैन ने कहा, वह इंडिगो के साथ इस समझौता करके उत्साहित हैं। इसका घरेलू और बाहरी दोनों क्षेत्रों में मजबूत आधार है। इससे कनेक्टिविटी के साथ-साथ यात्रियों को बेहतर अनुभव मिलेगा। उनका लक्ष्य इंडिगो के व्यापक रूट नेटवर्क और विशेषज्ञता का लाभ उठाना है। इस हवाई अड्डे पर विश्व की बेहतरीन सुविधाएं मिलेंगी।

IndiGo

IndiGo

उत्तर प्रदेश के लोगों को मिलेगी बेहतरीन एयर कनेक्टिविटी

नोएडा एयरपोर्ट (Noida Airport) का निर्माण तेजी से चल रहा है। अगले साल ये एयरपोर्ट शुरू हो जाएगा। एक रनवे और 12 मिलियन यात्रियों के यातायात को संभालने की क्षमता वाला टर्मिनल भी बन रहा है। चौथे चरण का काम पूरा होने के बाद इस एयरपोर्ट की प्रति वर्ष 70 मिलियन यात्रियों का प्रबंधन करने की क्षमता होगी।

jewar Noida International Airport

jewar Noida International Airport

इंडिगो के सीईओ पीटर एल्बर्स ने कहा कि नोएडा एयरपोर्ट के साथ समझौते की घोषणा करते हुए रोमांचित हूं। भारत की अग्रणी एयरलाइन के रूप में इंडिगो हमेशा से अग्रणी रही है। कंपनी कनेक्टिविटी बढ़ाने और राष्ट्र को विकास के पंख देने में सबसे आगे है। उत्तर प्रदेश के लोगों को अद्वितीय कनेक्टिविटी प्रदान करेंगे। वह अगले साल नए एयरपोर्ट के उद्घाटन की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

Noida International Airport

Noida International Airport

निर्माणकर्ता कंपनी ने एयरपोर्ट परिसर में ईंधन आदि के स्टोरेज के इंफ्रास्ट्रक्चर के लिए पहले इंडियन आयल से अनुबंध किया था। एयरपोर्ट परिसर में इस पर काम चल रहा है। कंपनी संचालन से पहले सभी जरूरी सुविधाओं को जुटा रही है, जिससे तय समय पर संचालन शुरू हो सके।

Shashank Shekhar Mishra
Shashank Shekhar Mishraauthor

शशांक शेखर मिश्रा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल (www.timesnowhindi.com) में बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। इन्हें पत्रकारिता में करीब 5 वर्षों का अनुभव है। इन पांच सालों में देश की राजनीति से लेकर देश-दुनिया में बनते-बिगड़ते सत्ता समीकरणों एवं घटनाओं को कवर करने का अनुभव है। राजनीति, रक्षा और आटोमोबाइल्स की खबरों में विशेष रूचि के साथ खोजी पत्रकारिता और स्टिंग ऑपरेशन का भी अनुभव है। टाइम्स नाउ नवभारत में देश-दुनिया की खबरों के साथ रियल टाइम डेस्क पर कार्य करने का अनुभव है। शशांक ने इन 5 वर्षों के पत्रकारिता के कैरियर के दौरान टेलीविजन और डिजिटल मीडिया में कार्य करने का अनुभव हासिल किया है। टाइम्स नाउ नवभारत में बतौर कॉपी एडिटर जुड़ने से पहले जागरण न्यू मीडिया, इनशार्ट्स, जी हिंदुस्तान और न्यूज हेल्पलाइन में सब एडिटर, रिपोर्टर और असिस्टेंट प्रोड्यूसर के तौर पर काम कर चुके हैं। पढ़ाई-लिखाई की बात करें तो लखनऊ विश्वविद्यालय से राजनीति विज्ञान में पोस्ट ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद एशियन एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन से पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा इन मास कम्युनिकेशन एंड टीवी जर्नलिज्म किया हैं। शशांक को जिम जाना, एडवेंचर एक्टिविटी करना और नई तकनीक को जानना और समझना बेहद पसंद है। इसके अलावा शशांक को ड्राइव करना और अध्यात्म में भी काफी रुचि हैं। शशांक शेखर मिश्रा उत्तर प्रदेश की राजधानी और नवाबों के शहर के रूप में फेमस लखनऊ से ताल्लुक रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article