नोएडा

Noida News: नोएडा में विचाराधीन कैदी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, दुष्कर्म मामले में हुई थी जेल

Noida News: नोएडा जेल में विचाराधीन कैदी की संदिग्ध परिस्थियों में मौत हो गई है। इस कैदी को दुष्कर्म मामले में स्थानीय कोर्ट ने न्यायिक हिरासत में लुक्सर जेल भेजा था।

Image

दुष्कर्म मामले के कैदी संदिग्ध परिस्थितियों में मौत

Photo : iStock

Noida News: नोएडा में विचाराधीन कैदी की सोमवार को मौत हो गई। इस कैदी पर एक किशोरी को अगवा कर उसके साथ दुष्कर्म करने का आरोप लगा था। इस आरोप में उसे जेल में बंद किया गया था। जानकारी के अनुसार इस आरोपी को गौतम बुद्ध नगर जिले में स्थित लुक्सर जेल में रखा गया था। वहां संदिग्ध परिस्थियों में इस कैदी की मौत हो गई है। मौत का कारण क्या है अभी तक नहीं पता लगा है। कारण को जानने के लिए पुलिस ने कैदी के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।

दुष्कर्म के मामले में कैद था आरोपी

लुक्सर जेल में बंद इस कैदी का नाम राहुल था। अधीक्षक अरुण प्रताप सिंह द्वारा दी जानकारी देते हुए बताया गया कि जेवर थाने की पुलिस ने कैदी राहुल को किशोरी के साथ दुष्कर्म करने के लिए गिरफ्तार किया था। कैदी ने आठ दिसंबर को एक किशोरी को अगवा किया और उसे नशीले पदार्थ दिए थे। किशोरी के नशे में होने का फायदा उठाते हुए राहुल ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।

घटना के लिए गिरफ्तार आरोपी को स्थानीय अदालत ने न्यायिक हिरासत में लुक्सर जेल भेजा था। अधीक्षक ने इस संदर्भ में आगे जानकारी देते हुए बताया कि करीब रात ढाई बजे के आस पास कैदी ने अचानक तबीयत खराब होने का जानकारी दी। इस सूचना पर उसे ग्रेटर नोएडा में स्थित राजकीय आयुर्विज्ञान संस्थान में इलाज के लिए भर्ती किया गया है। भर्ती होने के बाद राहुल का इलाज किया जा रहा था और इलाज के दौरान ही उसकी मौत हो गई। मौत के कारण के बारे में अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। कारण को स्पष्ट करने के लिए राहुल के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। इसके अलावा अधीक्षक ने आगे ये भी बताया कि मौत का कारण जानने के लिए जेल विभाग द्वारा आंतरिक जांच भी की जा रही है।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!

संबंधित खबरें