Famous Temples In Noida: नोएडा में स्थित इन खास मंदिरों की हैं अलग पहचान, प्राण प्रतिष्ठा के दिन यहां करें पूजा-अर्चना

Famous Temples In Noida: अयोध्या राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की तैयारी नोएडा में भी जोरों से चल रही है। प्राण प्रतिष्ठा के दिन आप नोएडा में स्थित इन प्रसिद्ध मंदिरों के दर्शन कर पूजा-अर्चना कर सकते हैं।

Famous Temples In Noida: नोएडा में रहने वाले लोग अक्सर मंदिर दर्शन के लिए दिल्ली में जाने का प्लान बनाते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि उन्हें पता ही नहीं है कि नोएडा में भी भगवान राम समेत कई देवी-देवताओं के फेमस मंदिर है। इस आर्टिकल के जरिए आप नोएडा के फेमस मंदिरों के बारे में जान पाएंगे। नोएडा के सबसे बड़े मंदिरों में से श्री लक्ष्मी नारायण जी मंदिर में आपको एक बार दर्शन के लिए जरूर जाना चाहिए। मंदिर की स्थापना 2000 में स्वामी कल्याण देव जी महाराज की प्रेरणा से हुई थी। यहां मंदिर में आपको भगवान राम की भी सुन्दर प्रतिमाएं देखने को मिलेंगी। ये मंदिर ए-2, ईएसआईसी पंचदीप कॉलोनी, सेक्टर 56, नोएडा में स्थित है। इसके अलावा स्वामी अयप्पा की पूजा केरल तक न सीमित रहकर देश के बाकी हिस्सों तक फैल गई है। उन्हें शहर का दैवीय रक्षक माना जाता है। मंदिर को ज्ञान के निवास और सुरक्षात्मक प्रेम के प्रतीक देवता के रूप में भी जाना जाता है। मंदिर आध्यात्मिक गतिविधियों और उत्सवों का केंद्र है। माना जाता है कि जो बच्चे इस मंदिर में अपनी शैक्षिक यात्रा शुरू करते हैं वे तेजी से होशियार और विद्वान बनते जाते हैं। इसी के चलते लोग अपने बच्चों को यहां दर्शन के लिए जरूर लेकर जाते हैं। ये मंदिर सी-47, सी ब्लॉक, फेज 2, औद्योगिक क्षेत्र, सेक्टर 62, नोएडा में स्थित है।

Famous Temples In Noida

22 जनवरी को आप भी कर सकते हैं भगवान राम समेत कई देवी-देवताओं के दर्शन

नोएडा का साईं मंदिर

नोएडा में साईं बाबा का एक प्रसिद्ध मंदिर भी है। इस मंदिर की खास बात यह है कि इसका निर्माण सफेद संगमरमर से किया गया है। इसलिए यह मंदिर काफी खूबसूरत लगता है। इस मंदिर की देखरेख साईं बाबा मंदिर समिति के द्वारा की जाती है। यह मंदिर सड़क के बिल्कुल किनारे ही स्थित है, इसलिए यहां से गुजरने वाले लोगों को मूर्ति साफ दिखाई देती है। अगर आप भी नोएडा में रहते हैं, तो आपको बाबा के दर्शन के लिए एक बार जरूर जाना चाहिए। बता दें ये मंदिर डी- 64, 2, एफ ब्लॉक, सेक्टर 40, नोएडा में स्थित है।

End of Feed