नोएडा

Noida News: नोएडा में चाकू गोदकर बाइक से शख्स को घसीटा, पुलिस के साथ मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

Noida News: पुरानी रंजिश के चलते दो युवकों ने नोएडा के बरौला गांव में एक व्यक्ति पर पहले चाकू से हमला किया और उसके बाद बाइक से बांधकर दूर तक घसीटा। इस घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया है।

Image

नोएडा में एक शख्स चाकू से हमला करने के बाद बाइक पर बांध कर घसीटा

Photo : iStock

Noida News: नोएडा में क्राइम बढ़ता जा रहा है। हर दिन किसी न किसी की हत्या की खबर सामने आती रहती है। इस बार सारी हदों को पार करते हुए एक बड़ी घटना को अंजाम दिया गया है। पुरानी रंजिश के चलते एक शख्स की हत्या की घटना सामने आई है। इस घटना में बाइक पर आए दो युवकों ने एक व्यक्ति पर चाकू से हमला किया। उनकी नफरत यहां खत्म नहीं हुई तो उन्होंने उसे बाइक पर बांध कर घसीटना शुरू कर दिया। इस घटना में घायल शख्स को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती किया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। घटना से पूरे गांव में दहशत का माहौल बना हुआ है।

पुरानी रंजिश में शख्स को उतारा मौत के घाट

हत्याकांड का ये मामला नोएडा के थाना सेक्टर 49 क्षेत्र में स्थित बरौला गांव का है। यहां आरोपी अनुज और नितिन नाम के युवक की मृतक मेहंदी हसन नाम के शख्स के साथ कुछ पुरानी रंजिशे थी, जिसके चलते उन्होंने इस हत्याकांड को अंजाम दिया। दोनों युवक बाइक पर आए, मेहंदी हसन पर चाकू से वार किया। गंभीर रूप से घायल करने के बाद इन दोनों युवकों ने उसे बाइक से बांधा और काफी दूर तक घसीटा। इस पूरे मामले से उनकी हालत बहुत गंभीर थी और अस्पताल में इलाज के दौरान उनकी जान चली गई। इस मामले की जानकारी परिजनों ने पुलिस को दी।

मुठभेड़ में आरोपी गिरफ्तार

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने मामले की शिकायत दर्ज कर कार्रवाई करते हुए आरोपियों की तलाश शुरू की। बरौला गांव में पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने का प्रयास किया। बचकर भागने की तैयारी में आरोपियों की पुलिस के साथ मुठभेड़ हुई, जिसमें पुलिस को गोली चलानी पड़ी। पुलिस की गोली से घायल दोनों आरोपियों को गिरफ्तार किया और अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है। इस मामले में आगे जानकारी देते हुए पुलिस ने बताया कि युवक के पिता की मेहंदी हसन से करीब 4 साल पुराना विवाद था, जिसके चलते आरोपी युवकों ने हत्या की घटना को अंजाम दिया।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!