नोएडा

नोएडा में रेलवे ठेकेदार की अपहरण के बाद हत्या, इस विवाद ने ले ली जान

उत्तर प्रदेश के गौतमबुद्ध नगर में रेलवे एक ठेकेदार को अगवा कर उसकी हत्या कर दी गई। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

Image

(प्रतिकात्मक फोटो)

Photo : टाइम्स नाउ डिजिटल

नोएडा: थाना बीटा-दो पुलिस ने रेलवे में एक ठेकेदार को अगवा कर उसकी हत्या करने के आरोप में शुक्रवार को एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया। पुलिस उपायुक्त (जोन द्वितीय) साद मियां खान ने बताया कि थाना बीटा-दो क्षेत्र की एक सोसाइटी में रहने वाले अंकुश (40) नौ अगस्त की रात से लापता थे।

आरोपी गिरफ्तार

खान ने बताया कि उनके परिजन ने इस मामले में थाना बीटा-दो में मुकदमा दर्ज कराया था और घटना की रिपोर्ट दर्ज कर मामले की जांच कर रही पुलिस ने सर्विलांस के माध्यम से तथा गोपनीय जानकारी के आधार पर प्रवीन नामक व्यक्ति को हिरासत में लिया। उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि उसने अंकुश की हत्या कर शव थाना नॉलेज पार्क क्षेत्र में स्थित एक जंगल में फेंक दिया है।

पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर शव बरामद कर लिया है और हत्या में प्रयुक्त हथौड़ा और कार आदि भी बरामद कर ली है। पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि आरोपी और अंकुश के बीच एक फ्लैट की खरीद को लेकर विवाद था। यह फ्लैट अंकुश का था और आरोपी उसे खरीदना चाहता था। आरोपी को अदालत में पेश किया जा रहा है।

Pushpendra kumar
पुष्पेंद्र कुमारauthor

पुष्पेंद्र कुमार टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में चीफ कॉपी एडिटर के रूप में सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज्म में मास्टर्स डिग्री हासिल करने के बाद से वे पिछले 7 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में जुड़े हैं। इस दौरान उन्होंने 10,000 से अधिक खबरें लिखी हैं। पुष्पेंद्र हाइपर-लोकल मुद्दों, रेलवे, रोड, इंफ्रास्ट्रक्चर, डेवलपमेंट, कृषि और मौसम से जुड़ी खबरों पर गहरी पकड़ रखते हैं। शहर से लेकर गांव-देहात तक की संवेदनशीलताओं को समझते हुए वे लोकल खबरों को ऐसा रूप देते हैं जो न केवल तथ्यपूर्ण होता है, बल्कि पाठकों से भावनात्मक रूप से भी जुड़ता है।

और पढ़ें
End of Article