नोएडा-ग्रेटर नोएडा में झोलाछाप डॉक्टरों की आई शामत, स्वास्थ्य विभाग ने कसा शिकंजा; कई क्लीनिक सील

उत्तर प्रदेश के नोएडा-ग्रेटर नोएडा में झोलाछाप डॉक्टरों की शामत आ गई है। स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे डॉक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। झोलाछाप डॉक्टरों के क्लिनिक सील किए गए हैं। इसके अलावा दो नर्सिंग होम को नोटिस दिया गया है।

गौतमबुद्ध नगर जिले में स्वास्थ्य विभाग ने चार झोलाछाप चिकित्सकों के क्लीनिक सील कर दिए और मानक पूरा नहीं करने पर दो निजी नर्सिंग होम को नोटिस जारी किया है। अधिकारी ने बताया कि बुधवार को बिसरख थाना क्षेत्र में यह कार्रवाई की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयेश लाल के नेतृत्व में एक टीम बनाकर झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

Noida doctors

सांकेतिक फोटो।

कई क्लीनिक हुए सील

अधिकारी ने बताया कि बिसरख थाना क्षेत्र के बिहारी बाजार में बंगाली क्लीनिक, जलपुरा गांव में स्थित संजीव शर्मा के क्लीनिक, शिवम हेल्थ केयर और एमनाबाद गांव में स्थित सायन क्लीनिक पर छापा मारा गया जहां झोलाछाप चिकित्सक मरीज का इलाज करते हुए मिले।उन्होंने बताया कि जांच के समय झोलाछाप चिकित्सक उपचार की अनुमति से जुड़े दस्तावेज नहीं दिखा पाए और आरोपियों ने मेडिकल की पढ़ाई भी नहीं की थी।

End of Feed