नोएडा

नोएडा-ग्रेटर नोएडा में झोलाछाप डॉक्टरों की आई शामत, स्वास्थ्य विभाग ने कसा शिकंजा; कई क्लीनिक सील

उत्तर प्रदेश के नोएडा-ग्रेटर नोएडा में झोलाछाप डॉक्टरों की शामत आ गई है। स्वास्थ्य विभाग ने ऐसे डॉक्टरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की है। झोलाछाप डॉक्टरों के क्लिनिक सील किए गए हैं। इसके अलावा दो नर्सिंग होम को नोटिस दिया गया है।

Image

सांकेतिक फोटो।

Photo : iStock

गौतमबुद्ध नगर जिले में स्वास्थ्य विभाग ने चार झोलाछाप चिकित्सकों के क्लीनिक सील कर दिए और मानक पूरा नहीं करने पर दो निजी नर्सिंग होम को नोटिस जारी किया है। अधिकारी ने बताया कि बुधवार को बिसरख थाना क्षेत्र में यह कार्रवाई की गई। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुनील कुमार शर्मा ने बताया कि उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. जयेश लाल के नेतृत्व में एक टीम बनाकर झोलाछाप चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई की गई।

कई क्लीनिक हुए सील

अधिकारी ने बताया कि बिसरख थाना क्षेत्र के बिहारी बाजार में बंगाली क्लीनिक, जलपुरा गांव में स्थित संजीव शर्मा के क्लीनिक, शिवम हेल्थ केयर और एमनाबाद गांव में स्थित सायन क्लीनिक पर छापा मारा गया जहां झोलाछाप चिकित्सक मरीज का इलाज करते हुए मिले।उन्होंने बताया कि जांच के समय झोलाछाप चिकित्सक उपचार की अनुमति से जुड़े दस्तावेज नहीं दिखा पाए और आरोपियों ने मेडिकल की पढ़ाई भी नहीं की थी।

नर्सिंग होम को मिले नोटिस

शर्मा ने कहा कि चारों क्लीनिक सील कर दिए गए हैं और क्लीनिक को पुलिस की अभिरक्षा में भी दिया गया है, ताकि सील तोड़कर फिर से इलाज नहीं शुरू हो जाए। उन्होंने बताया कि इसके अलावा, मानक पूरे नहीं करने पर दो नर्सिंग होम के संचालकों को नोटिस जारी कर 15 दिन में जवाब मांगा गया है।

इनपुटः भाषा

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article