नोएडा में प्रॉपर्टी डीलर की लूटपाट के बाद हत्या, दो आरोपी गिरफ्तार; लूट का सामान बरामद

Noida Crime News: नोएडा में एक प्रोपर्टी डीलर के साथ पहले लूटपाट की घटना को अंजाम दिया गया, उसके बाद उसकी हत्या कर गाड़ी में डालकर आग लगा दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस एक्शन में आई और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया-

Noida Crime News: नोएडा में प्रॉपर्टी डीलर की हत्या के मामले में दादरी पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने कहा कि आरोपियों के पास से प्रॉपर्टी डीलर का लूटा हुआ सोने का सामान, नकदी, मोबाइल फोन आदि सामान बरामद हुआ है और दोनों आरोपी मृतक के परिचित थे। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि मंगलवार की देर रात थाना दादरी क्षेत्र के कोट पुल के पास एक फॉर्च्यूनर कार में सवार संजय यादव नामक प्रॉपर्टी डीलर की गला दबाकर हत्या करके शव को आग लगा दी गई थी।

crime news

नोएडा में प्रोपर्टी डीलर की लूट के बाद हत्या

सोने की चेन, अंगूठी और कैश बरामद

End of Feed