नोएडा

नोएडा में कुत्ता घुमाने को लेकर विवाद, लड़कियों ने बुजुर्ग दंपत्ति को जड़ दिए थप्पड़

Noida News: नोएडा के सेक्टर 78 में कुत्ता घुमाने को लेकर शुरू हुए विवाद में दो लड़कियों ने एक बुजुर्ग दंपत्ति को थप्पड़ जड़ दिया। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। इस घटना से लोगों में आक्रोश है। बता दें कि नोएडा से पहले भी ऐसी घटनाएं सामने आ चुकी है।

Image

लड़कियों ने बुजुर्ग महिला को जड़ा थप्पड़।

Photo : Times Now Digital

Noida News: नोएडा के सेक्टर 78 में कुत्ते को घुमाने को लेकर विवाद सामने आया है। सेक्टर 78 स्थित हाइड पार्क सोसायटी में कुत्ता घुमा रही दो लड़कियों से एक बुजुर्ग दंपत्ति ने आपत्ति जताई। इसके बाद दोनों लड़कियों ने बुजुर्ग दंपत्ति से झगड़ना शुरू कर दिया। बात हाथापाई तक पहुंच गई। इस दौरान लड़कियों ने बुजुर्ग दंपत्ति को थप्पड़ जड़ दिया।

सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल

बता दें कि नोएडा-ग्रेटर नोएडा में पहले भी कुत्ता घुमाने को लेकर विवाद सामने आ चुके हैं। इन विवादों में एफआईआर भी दर्ज की गई है। कई बार लिफ्ट में कुत्ते को ले जाने को लेकर भी कहासुनी की घटनाएं सामने आई हैं। नोएडा सेक्टर 78 की घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है।

Devshanker Chovdhary
Devshanker Chovdhary author

<p>देवशंकर चौधरी मार्च 2024 से Timesnowhindi.com के साथ करियर को आगे बढ़ा रहे हैं और बतौर कॉपी एडिटर काम कर रहे हैं। टाइम्स नाउ सिटी टीम में वह इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स और लोगों से जुड़ी स्टोरी करते हैं। हर स्टोरी में अलग एंगल निकालने पर फोकस रहता है। इसके अलावा ग्राउंड की स्टोरी और रिसर्च बेस्ड स्टोरी करने में विशेष रुचि रखते हैं।&nbsp;बीते वर्षों में टेलीविजन और डिजिटल मीडिया संस्थानों में काम कर चुके हैं। इससे पहले इन्होंने दैनिक जागरण, यूनीवार्ता, एबीपी न्यूज और रोहतास पत्रिका में काम किया है। दैनिक जागरण में रियल टाइम डेस्क पर काम कर चुके हैं, जहां वर्ल्ड अफेयर्स और नेशनल बीट की खबरें करते थे। यूनीवार्ता में नेशनल और विदेश डेस्क पर काम कर चुके हैं। एबीपी न्यूज में डिजिटल टीम का हिस्सा रह चुके हैं। रोहतास पत्रिका में काम करने के दौरान कोविड काल में बिहार के कई जिलों में घूम-घूम कर काम करने का अनुभव है। ग्रेजुएशन के दौरान ही पत्रकारिता से जुड़ गए थे, जिस दौरान दैनिक अखबारों के साथ काम किया है। अकाउंटिंग एंड मैनेजमेंट ऑनर्स में स्नातक और जनसंचार में स्नातकोत्तर हैं।</p>

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!