नोएडा: बिसरख थाना क्षेत्र में नाबालिग छात्रा के अपरहण का प्रयास करने वाले बदमाश से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। जानकारी के मुताबिक, जलालपुर जा रही छात्रा को आरोपी ने अपनी गाड़ी में लिफ्ट दी थी। स्कूल में ड्रॉप करने के बहाने आरोपी ने बाइक पर बैठाया था। पीड़िता के मुताबिक, जब स्कूल के पास आरोपी ने बाइक नहीं रोकी तो छात्रा ने शोर मचाया था। बाइक की स्पीड बढ़ाए जाने पर छात्रा बाइक से कूद गई थी।
बाइक से गिरने के बाद छात्रा घायल हुई थी। छात्रा के बताए हुलिए के आधार पर आरोपी अनुज से शनिवार को नोएडा पुलिस की मुठभेड़ हो गई। आरोपी पुलिस मुठभेड़ में घायल हो गया। पुलिस अभी उसका इलाज करा कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।
