Noida News: नोएडा में बढ़ते यातायात जाम और एक्सपो मार्ट में आयोजित कार्यक्रम के दौरान उत्पन्न हुई यातायात समस्या को देखते हुए पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने बड़ा फैसला लिया है। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने यातायात व्यवस्था में सुधार न होने पर डीसीपी ट्रैफिक यमुना प्रसाद को हटाकर उन्हें पुलिस लाइन भेज दिया है।
फाइल फोटो
अधिकारियों को दिए गए सख्त निर्देश
इसके अलावा, एसीपी ट्रैफिक पवन कुमार को मिसकंडक्ट का नोटिस दिया गया है। नॉलेज पार्क थाना प्रभारी टीआई प्रफुल्ल श्रीवास्तव को भी मिसकंडक्ट का नोटिस दिया गया है। इसके साथ ही अधिकारियों को यातायात के नियमों का पालन करने के लिए सख्त निर्देश दिए हैं।
शहर में यातायात व्यवस्था दुरुस्त होगी
वहीं, पुलिस कमिश्नर ने लखन सिंह को नया डीसीपी ट्रैफिक नियुक्त किया है। उनसे उम्मीद है कि वह शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करेंगे। पुलिस कमिश्नर लक्ष्मी सिंह ने सभी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए हैं कि वे यातायात नियमों का कड़ाई से पालन कराएं और यातायात जाम को रोकने के लिए प्रभावी कदम उठाएं।
