Noida News: नोएडा के एक मॉल में एक महिला हेयर स्पा कराने गई थी। स्पा सेंटर में महिला के साथ अचानक कुछ ऐसा हुआ कि वह वहां से चिल्लाते हुए बाहर निकल गई। यही नहीं वह सीधे पुलिस के पास गई और मामले की शिकायत दर्ज करवा दी। दरअसल मॉल में हेयर स्पा कराने गई महिला के साथ कर्मचारी ने छेड़खानी शुरू कर दिया था।
बता दें कि, छेड़खानी से परेशान महिला वहां से बाहर निकल गई और पुलिस को इस प्रकरण की सूचना दी। इस मामले में महिला की शिकायत पर कोतवाली क्षेत्र सेक्टर-20 की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है और मामले में आरोपी कर्मचारी को गिरफ्तार कर लिया है।
