Noida News: होली पर गौतमबुद्धनगर प्रशासन अलर्ट! जानिए क्या है इस बार की स्पेशल तैयारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 7, 2023, 01:46 PM IST

Gautam Budh Nagar Police: गौतमबुद्धनगर का पुलिस प्रशासन होली पर सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पूरी तरह तैयार है। होली पर अराजकता फैलाने वालों से पुलिस सख्ती से निपटेगी। ट्रैफिक पुलिस कंट्रोल रूम में सीसीटीवी के जरिए चप्पे-चप्पे पर पैनी नजर रखेगी। होली की पूर्व संध्या से ही सुरक्षा व्यवस्था के लिए कई जगहों पर प्रशासन की ओर से बैरिकेडिंग कर दी जाएगी।

KEY HIGHLIGHTS
  • गौतमबुद्धनगर में 46 स्थानों पर की गई बैरिकेडिंग
  • कंट्रोल रूम में सीसीटीवी से निगरानी के लिए बढ़ाई गई पुलिसकर्मियों की संख्या
  • शराब पीकर हुड़दंग करने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई


Gautam Budh Nagar Administration: गौतमबुद्धनगर पुलिस होली को लेकर अलर्ट मोड पर है। होली पर सुरक्षा व्यवस्था को और बेहतर बनाए रखने के लिए मुख्य चौराहों पर लगे सीसीटीवी की 24 घंटे निगरानी के लिए ट्रैफिक पुलिसकर्मी बढ़ा दिए गए हैं। इसके अलावा 30 मुख्य चौराहों पर ब्रेथ एनालाइजर के साथ ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया जाएगा। आज की शाम से गौतमबुद्धनगर में मुख्य 46 स्थानों पर बैरिकेडिंग कर दी जाएगी।

Noida News

गौतमबुद्धनगर पुलिस होली के पर्व पर अराजकता फैलाने वालों पर करेगी कार्रवाई (प्रतीकात्मक तस्वीर)

डीसीपी ट्रैफिक अनिल यादव ने जानकारी देते हुए बताया है कि, होली के मौके पर हुड़दंगियों पर नजर रखी जाएगी। इसके लिए सेक्टर-94 स्थित इंट्रीग्रेटेड ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम (आईटीएमएस) और कंट्रोल रूम में सीसीटीवी से 24 घंटे निगरानी के लिए 10 अतिरिक्त पुलिसकर्मियों को तैनात कर दिया गया है। पुलिसकर्मी शिफ्ट बदल-बदलकर सीसीटीवी की निगरानी करेंगे। जिससे किसी तरह की अराजकता या हादसा होने पर ट्रैफिक पुलिस त्वरित कार्रवाई कर सकेगी।

End of Feed