उत्तर प्रदेश के थाना सूरजपुर क्षेत्र में स्थित खंडहर में एक व्यक्ति का शव मिली है। जिसके बाद पुलिस द्वारा जांच किए जाने पर मालूम हुआ की इस युवक की बल्ले से पीट-पीटकर हत्या की गई है। बताया जा रहा है कि क्रिकेट खेल के दौरान गेंद लगने पर एक युवक ने विरोध किया, जिस पर गुस्साए युवकों ने उसकी बल्ले से पिटाई की। पुलिस ने बताया की पीड़ित घायल अवस्था में एक खंडहर में छुपा हुआ था, जहां उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए तीन लोगों को हिरासत में लिया है।
बल्ले से पीटकर युवक की हत्या
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि नोएडा के कस्बा सूरजपुर में क्रिकेट खेलने के दौरान एक युवक को गेंद लग गई थी। गेंद लगने का विरोध करने पर दो लोगों ने युवक को बल्ले से मारा। घायल हालत में युवक खंडहर में जाकर छिप गया। ताकी अन्य युवक उसे पकड़ न पाए। घायल अवस्था में खंडहरों में इस व्यक्ति ने बाद में दम तोड़ दिया।
गंद लगने का विरोध करने वाले युवक को बल्ले से पीटा
अपर पुलिस उपायुक्त, जोन प्रथम, ह्रदयेश कठेरिया ने मंगलवार को बताया कि थाना सूरजपुर क्षेत्र के कस्बा सूरजपुर में आरओ प्लांट चलाने वाला मनीष (32 वर्ष) कल यानी 18 फरवरी की शाम को क्रिकेट मैदान के पास से जा रहा था। मैदान में कुछ लड़के क्रिकेट खेल रहे थे और एक गेंद मनीष को लग गई। कठेरिया ने बताया कि मनीष के विरोध जताने पर शिवम और मनीष नामक दो युवकों ने उसे बल्ले से पीटा। उन्होंने बताया कि घायल हालत में मनीष एक खंडहर में जा छिपा और आरोपी मौके से फरार हो गए।
उन्होंने बताया कि देर रात तक मनीष के घर नहीं लौटने पर परिजनों ने उसकी तलाश की और आज सुबह उसकी बॉडी खंडहर में लहूलुहान अवस्था में मिली। जांच करने पर पता चला कि उसकी मौत हो गई है। अपर उपायुक्त ने बताया कि घटना की रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस मामले की जांच करते हुए तीन युवकों को हिरासत में लिया है। इस मामले में और कौन-कौन लोग शामिल हैं, पुलिस इसकी भी जांच कर रही है और हिरासत में लिए गए आरोपियों से पूछताछ की जा रही है।
(इनपुट - भाषा)
