Noida News: आज हम आपको नोएडा के उस मंदिर के बारे में बताएंगे जिसका इतिहास नोएडा शहर से भी पुराना है। बता दें कि, नोएडा की स्थापना सन् 1976 में हुई थी, जबकि यहां मौजूद प्राचीन श्री लाल मंदिर की स्थापना सन् 1963 में की गई थी। नोएडा शहर के सेक्टर-2 में मौजूद इस मंदिर की बहुत महत्ता है, जिसके चलते यहां सालभर भक्तजन आते रहते हैं। महाशिवरात्री पर यहां परिवार के साथ दर्शन करने का प्लान बनाया जा सकता है।
नोएडा शहर की स्थापना से भी पुराने लाल मंदिर में महादेव का करें महाशिवरात्री पर जलाभिषेक
बता दें कि, सेक्टर-2 स्थित प्राचीन श्री लाल मंदिर में शिवलिंग के साथ पूरा शिव परिवार, नवदुर्गा के विभिन्न रूपों की मूर्तियां और अन्य देवी-देवताओं की आकर्षक प्रतिमाएं विराजमान हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक जिस समय ये मंदिर बना था उस समय नोएडा का अस्तित्व भी नहीं था। जिस जमीन पर मंदिर का निर्माण किया गया है वह किसी समय पर हरौला गांव की जमीन थी।
