नोएडा

Noida Mahashivratri 2023: नोएडा शहर की स्थापना से भी पहले का है ये मंदिर, महाशिवरात्री के दिन करें महादेव का जलाभिषेक

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 18, 2023, 11:57 AM IST

Noida Lal Mandir: नोएडा के सेक्टर-2 में स्थित लाल मंदिर को प्राचीन मंदिरों की श्रेणी में गिना जाता है। यहां स्थित भव्य मंदिर में भगवान शिव परिवार सहित विराजमान हैं। इस मंदिर में महाशिवरात्री पर भक्तों का ताता लग जाता है। इस मंदिर को बनाने के लिए प्रसिद्ध भजन गायक गुलशन कुमार ने भी आर्थिक सहयोग दिया था।

Image

नोएडा शहर की स्थापना से भी पुराने लाल मंदिर में महादेव का करें महाशिवरात्री पर जलाभिषेक

KEY HIGHLIGHTS
  • नोएडा शहर के प्राचीन मंदिरों में से एक माना जाता है लाल मंदिर
  • मंदिर में शिवलिंग के साथ पूरे परिवार सहित विराजमान हैं भोलेनाथ
  • महाशिवरात्री पर उमड़ती है भक्तों की भारी भीड़


Noida News: आज हम आपको नोएडा के उस मंदिर के बारे में बताएंगे जिसका इतिहास नोएडा शहर से भी पुराना है। बता दें कि, नोएडा की स्थापना सन् 1976 में हुई थी, जबकि यहां मौजूद प्राचीन श्री लाल मंदिर की स्थापना सन् 1963 में की गई थी। नोएडा शहर के सेक्टर-2 में मौजूद इस मंदिर की बहुत महत्ता है, जिसके चलते यहां सालभर भक्तजन आते रहते हैं। महाशिवरात्री पर यहां परिवार के साथ दर्शन करने का प्लान बनाया जा सकता है।

बता दें कि, सेक्टर-2 स्थित प्राचीन श्री लाल मंदिर में शिवलिंग के साथ पूरा शिव परिवार, नवदुर्गा के विभिन्न रूपों की मूर्तियां और अन्य देवी-देवताओं की आकर्षक प्रतिमाएं विराजमान हैं। स्थानीय लोगों के मुताबिक जिस समय ये मंदिर बना था उस समय नोएडा का अस्तित्व भी नहीं था। जिस जमीन पर मंदिर का निर्माण किया गया है वह किसी समय पर हरौला गांव की जमीन थी।

सर्वप्रथम शिवलिंग की हुई स्थापना

श्री लाल मंदिर के पुजारी के मुताबिक मंदिर में सबसे पहले शिवलिंग की स्थापना हुई थी। शहर का सबसे प्राचीन मंदिर होने के चलते यहां हर साल महाशिवरात्री पर भक्तों की भीड़ उमड़ती है। इस बार भी महाशिवरात्री पर मंदिर में विशेष तैयारियां की गई हैं। वहीं सुरक्षा के मद्देनजर मंदिर पर पुलिस के जवानों की तैनाती की गई है। मंदिर के पुजारी बताते हैं कि, 1985 में दुर्गा दरबार की स्थापना हुई थी। जिसके लिए स्वर्गीय भजन गायक गुलशन कुमार ने भी सहयोग किया था। इसके बाद यहां राधा-कृष्ण व अन्य देवी देवताओं की प्रतिमाओं की भी स्थापना कर दी गई।

इस वजह से पड़ा लाल मंदिर नाम

मिली जानकारी के मुताबिक, यह मंदिर लाल पत्थरों से बनाया गया है। इसलिए ही इसका नाम लाल मंदिर रख दिया गया था। इस मंदिर की सुंदरता भी भक्तों को यहां आने के लिए हमेशा आकर्षित करती है। बता दें कि, यहां सुंदर क्यारियां और कई प्रकार के सुंदर पेड़ पौधे लगाए गए हैं। मंदिर की हरियाली शोभनीय है। यहां के पुजारी मुताबिक, रोजाना सुबह 4:30 बजे मंदिर के कपाट भक्तजनों के लिए खोल दिए जाते हैं। मंदिर में आने वाले भक्तजनों की सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं। इस मंदिर में दर्शन करने के लिए दूर -दूर से भक्तजन आते रहते हैं। इस प्राचीन और बेहद खूबसूरत मंदिर पर जाने के लिए महाशिवरात्री पर योजना बनाई जा सकती है।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!