नोएडा

गाजियाबाद में आरोग्य मंदिर और CHC में OPD की बदली टाइमिंग, जानिए अब किस समय लगेगा पर्चा

गर्मी शुरू होने के साथ गाजियाबाद के आयुष्मान आरोग्य मंदिर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में OPD की टाइमिंग बदल गई है। इसके लिए CMO डॉ. अखिलेश मोहन ने सभी केंद्र प्रभारियों को निर्देश जारी किया है। अब तक सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक OPD चलती थी, जिसका समय बदल दिया गया है।

Image

गर्मी की वजह से बदल गया OPD का समय

गाजियाबाद के ग्रामीण क्षेत्रों में चलने वाले आयुष्मान आरोग्य मंदिर और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) में OPD का समय बदल दिया गया है। मंगलवार, 2 अप्रैल से ही अब OPD का समय सुबह 8 बजे से दोपहर 2 बजे तक कर दिया गया है।

गाजियाबाद के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) डॉ. अखिलेश मोहन ने OPD का समय बदलने के लिए निर्देश जारी किया था। उन्होंने सभी केंद्र प्रभारी को सख्त निर्देश दिए कि सारे स्वास्थ्यकर्मी सुबह 8 बजे के पहले अस्पताल पहुंच कर मरीजों को देखना शुरू कर दें। पहले सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक OPD चलती थी, जिसका समय अब बदला गया है।

ये फैसला गर्मी के मौसम की वजह से लिया गया है। CMO ने चिकित्सकों को हीट वेव के मरीजों को गंभीरता से देखने का निर्देश दिया है। इसी के साथ गंभीर मरीजों को भर्ती करने या हायर सेंटर रेफर करने की हिदायत भी दी है।

गाजियाबाद जिले में छह CHC और 107 आयुष्मान आरोग्य मंदिर हैं। इनके अलावा 14 प्राथमिक चिकित्सा केंद्रों पर भी ग्रामीण मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने को मेडिकल संसाधन उपलब्ध हैं।

जिले की सभी छह CHC में कोल्ड रूम बनाने की तैयारी चल रही है। मौसम विभाग ने इस बार उत्तर-पश्चिम भारत में लू चलने के दिनों की संख्या लगभग दोगुने होने का अनुमान लगाया है। देश के उत्तरी इलाके में आमतौर पर पांच से छह लू के दिन दर्ज किए जाते हैं, लेकिन इस साल 10 से 12 दिनों तक हीट वेव चलने की आशंका है। जो सामान्य से दोगुनी है। ऐसे ही अंदेशों को लेकर मरीजों की सुविधा के लिए कोल्ड रूम बनाए जा रहे हैं। मौसम विभाग की तरफ से गाजियाबाद में इसी सप्ताह से हीट वेव की आशंका जताई गई है।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article