नोएडा

Noida: नशे में धुत 2 सिपाहियों ने मॉल में की गोलीबारी, फायरिंग से मची अफरा-तफरी, दोनों गिरफ्तार

नोएडा से हाल ही एक खबर सामने आई है, जिसमें नशे में धुत दो पुलिसकर्मियों ने गैलेरिया मॉल में फायरिंग शुरू कर दी। मॉल में इस घटना से अफरा-तफरी मच गई है। घटना की जानकारी के बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है-

Image

प्रतीकात्मक तस्वीर

Photo : iStock
KEY HIGHLIGHTS
  • नोएडा मॉल में फायरिंग
  • दो पुलिसकर्मियों ने की गोलाबारी
  • अब दोनों गिरफ्तार

Noida: नोएडा से हाल ही एक खबर सामने आई है, जहां के एक मॉल में कथित तौर पर नशे में धुत दो पुलिसकर्मियों ने गोलीबारी की। मामले की जानकारी मिलने के बाद दोनों पुलिस कर्मियों को निलंबित कर दिया गया। एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी। घटना नोएडा सेक्टर 38 स्थित गार्डन गलेरिया मॉल की है। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों की पहचान की गई। और सेक्टर-39 पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कर धीरज और मुकुल को गिरफ्तार कर लिया गया है। दोनों पुलिस कर्मियों मुकुल और धीरज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

नोएडा मॉल की घटना

जानकारी के मुताबिक अधिकारी ने बताया कि घटना रविवार रात सेक्टर-38 स्थित गार्डन गलेरिया मॉल में हुई, जब गाजियाबाद जिले के इंदिरापुरम थाने में तैनात सिपाही धीरज कुमार और मुकुल यादव किसी निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। सहायक पुलिस आयुक्त (नोएडा) प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि दोनों के पास सरकारी असलहा थे। उन्होंने बताया कि कथित तौर पर शराब पीने के बाद मुकुल ने सरकारी असलहे से गोली चला दी, हालांकि इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

दोनों पुलिसकर्मी गिरफ्तार

सिंह के अनुसार, इस घटना के बाद मॉल में अफरातफरी मच गई और दोनों मौके से फरार हो गए। सिंह ने कहा, ‘सीसीटीवी फुटेज के आधार पर दोनों की पहचान कर सेक्टर-39 पुलिस थाने में प्राथमिकी दर्ज कर धीरज और मुकुल को गिरफ्तार कर लिया गया।’ गाजियाबाद के पुलिस उपायुक्त निमिष पाटिल ने बताया कि मुकुल और धीरज को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है और घटना की जांच की जा रही है।

(इनपुट- भाषा)

Maahi Yashodhar
Maahi Yashodharauthor

माही यशोधर Timesnowhindi.com में न्यूज डेस्क पर काम करती हैं। यहां वह फीचर, इंफ्रा, डेवलपमेंट, पॉलिटिक्स न्यूज कवर करती हैं। इसके अलावा वह डेवलपमेंट की खबरों पर भी नजर रखती हैं। वह सड़क, रेल और इंफ्रास्ट्रक्चर के अलावा क्राइम और पर्यावरण से जुड़ी खबरें भी लिखती हैं। राजनीति में खास रुचि होने के कारण वह राजनेताओं और राजनीति से जुड़ी खबरें ब्रेक करते हैं। इससे पहले माही ने देश के नामी मीडिया संस्थानों एनडी टीवी और न्यूज18 में काम किया है। माही यशोधर ने पत्रकारिता में डिग्री ली है। उन्होंने अपने पत्रकारिता सफर की शुरुआत देश के नामी संस्थान टाइम्स से की थी, जहां उन्होंने एंटरटेनमेंट डेस्क पर रहते हुए खबरों को धार दी। इसके बाद वह डिजिटल पत्रकारिता में आगे बढ़ती रहीं। पूर्व में माही यशोधर ने एंटरटेनमेंट, हेल्थ, एजुकेशन, एस्ट्रो, वायरल और लाइफस्टाइल की खबरों पर काम किया है। माही हर छोटी-बड़ी खबर को जल्द से जल्द अपने पाठकों तक पहुंचाने की कोशिश करती हैं। माही अपने पाठकों की नब्ज अच्छे से समझती हैं। उन्हें खबरों की अच्छी समझ है और उनकी भाषा ऐसी है कि कम शब्दों में भी पाठक को पूरी खबर समझा देती हैं।

और पढ़ें
End of Article
Subscribe to our daily Newsletter!