नोएडा

Noida Traffic News: आज इन रास्तों पर रहेगा डायवर्जन, किसानों के प्रदर्शन से नोएडा का यातायात प्रभावित

Noida Traffic News: नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर और एनटीपीसी के कार्यालय के बाहर किसानों के प्रदर्शन शहर का यातायात बहुत प्रभावित हुआ है। आम जनता को परेशानी न हो इसे ध्यान में रखते हुए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने कई रूटों को डायवर्ट किया है।

Image

नोएडा में किसानों के प्रदर्शन पर प्रभावित हुआ यातायात

Photo : iStock

Noida Traffic News: नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने किसानों के प्रदर्शन को देखते हुए यातायात प्रबंधन में कई बड़े बदलाव किए हैं। इस प्रदर्शन के कारण आम जनता को किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसे ध्यान में रखते हुए कई रूटों पर डायवर्जन बनाए गए है। एक बार फिर किसान अपनी मांगों को पूरा करवाने के लिए धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। भारी संख्या में किसान इस प्रदर्शन में शामिल हुए हैं। अपनी मांगों को लेकर किसान नोएडा प्राधिकरण के दफ्तर के बाहर बैठे हुए हैं। वहीं दूसरी तरफ किसानों ने एनटीपीसी के खिलाफ उसके कार्यालय पर धरना प्रदर्शन की तैयारी की है। एनटीपीसी का कार्यालय नोएडा सेक्टर 24 में स्थित है।

इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए नोएडा ट्रैफिक पुलिस ने यातायात को सुचारू रूप से चलाने के लिए कई बड़े बदलाव किए हैं, जिसमें रूट डायवर्जन शामिल है। अगर आप भी नोएडा आते-जाते रहते हैं तो आपको घर से निकलने से पहले नोएडा ट्रैफिक डायवर्जन के बारे में जानना आवश्यक है। ताकि आपको यातायात संबंधी परेशानियों का सामना न करना पड़े।

नोएडा ट्रैफिक डायवर्जन

सेक्टर 18 से एलिवेटेड के नीचे से सेक्टर 52,53, 53 और 60 की तरफ जाने वाले यातायात को सेक्टर 31 और 25 की चौक से दाएं मुड़ना होगा। यहां से मुड़ने वाले लोग लॉजिस्टिक मॉल के रास्ते से अपने स्थान पर जा सकते हैं। वहीं सेक्टर 54, 57, 58 और 60 की ओर जाने वाले लोगों को सेक्टर 31-25 से बाएं मुड़ना है और मोदी चौक से होते हुए वह अपने स्थान पर जा सकते हैं। एडॉब चौक से एनटीपीसी, सिटी सेंटर की ओर जाने वाले लोगों को मोदी मॉल चौक से होते हुए सेक्टर 31-25 से अपने स्थान पर पहुंचना होगा। सेक्टर 60 से सेक्टर 12, 20 और 22 की ओर जाने वाले लोगों को गिझौड़ चौक से दाएं मुड़कर सेक्टर 57 चौक वाले रास्ते को लेना होगा। इसके अलावा जो लोग सेक्टर 60 से निठारी की ओर जाना चाहते हैं उन्हें गिझौड़ चौक से बाएं मुड़ना होगा।

नोएडा ट्रैफिक पुलिस के इन मुख्य रूटों पर डायवर्जन बनाया है। इसके साथ ही आवश्यक सहायता के लिए एक हेल्पलाइन नंबर भी जारी किया गया है। यातायात के दौरान आने वाली किसी भी प्रकार की परेशानी के लोग नोएडा ट्रैफिक पुलिस द्वारा जारी किए गए हेल्प लाइन नंबर 9971009001 पर संपर्क कर सकते हैं। और वैकल्पिक मार्गों के बारे में जानने या उससे संबंधित अन्य जानकारी के लिए अपील कर सकते हैं।

Varsha Kushwaha
वर्षा कुशवाहाauthor

वर्षा कुशवाहा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की एजुकेशन डेस्क पर बतौर कॉपी एडिटर कार्यरत हैं और पिछले 5 वर्षों से मीडिया में सक्रिय हैं। जर्नलिज़्म में पोस्ट ग्रेजुएशन डिप्लोमा पूरा करने के बाद उन्होंने न्यूज रूम में तेजी, सटीकता और गहराई के साथ काम करते हुए अपनी मजबूत संपादकीय पहचान बनाई है। वर्षा की विशेषज्ञता हाइपर-लोकल खबरों, इवेंट कवरेज और स्टेट पॉलिटिक्स से जुड़ी रिपोर्टिंग में भी है। अब तक वर्षा कुशवाहा 8,000 से अधिक खबरें लिख चुकी हैं, जिनमें कई अहम लोकल रिपोर्ट्स, एजुकेशन और करियर की खबरें तथा फीचर-आधारित स्टोरीज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article