नोएडा

Noida ISKCON Temple: जन्माष्टमी पर ट्रैफिक पुलिस ने इन रास्तों को किया बंद, जानें क्या हैं वैकल्पिक रास्ते

Noida Traffic Alert on Janmashtami: नोएडा में 26 अगस्त को जन्माष्टमी को लेकर इस्कॉन मंदिर में कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। जिसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने तैयारियां शुरू कर दी है। इस दौरान ट्रैफिक में कुछ बदलाव किया गया है और कई रास्ते बंद भी किए गए है। इस कारण वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करें।

Image

नोएडा का इस्कॉन मंदिर

Noida Traffic Alert on Krishna Janmashtami: नोएडा के सेक्टर-33 में बने इस्कॉन मंदिर में जन्माष्टमी की जोर-शोर से तैयारियां चल रही हैं। इस मंदिर में हर साल बड़ी संख्या में लोगों की भीड़ जुटते हैं। सोमवार को भी जन्माष्टमी के मौके पर बड़ी तादाद में श्रद्धालुओं की भीड़ मंदिर में आएगी। जिसे देखते हुए ट्रैफिक पुलिस ने यातायात में कुछ बदलाव किए हैं। जन्माष्टमी पर नोएडावासी घर से निकलने से पहले इन रास्तों को जरूर देख लें।

मंदिर के सामने एलिवेडेट रोड के नीचे यू-टर्न बंद

जन्माष्टमी के अवसर पर इस्कॉन मंदिर के सामने एलिवेडेट रोड के नीचे सभी यू-टर्न बंद किए गए हैं। इस यू-टर्न के माध्यम से सेक्टर-32 सिटी सेंटर, सेक्टर 31-25 चौराहा समेत कई स्थानों पर लोग आवागमन करते हैं। लेकिन यू-टर्न के बंद होने पर अब इन वाहन चालकों को लंबा चक्कर काटकर आना होगा।

इन वैकल्पिक रास्तों का करें इस्तेमाल

रविवार यानी कल से सेक्टर-53 गिझौड़ चौराहे से लेकर सेक्टर 31-25 चौराहे के बीच का रास्ता यातायात के लिए बंद किया जाएगा। यहां सोमवार सुबह से यातायात कर्मियों की ड्यूटी भी लग जाएंगी। इसके अलावा सोमवार को इस्कॉन मंदिर के पास एलिवेटेड रोड के उतरने वाले लूप को ट्रैफिक के लिए बंद कर दिया जाएगा। साथ ही सेक्टर-24 एनटीपीसी से एलिवेटेड रोड पर चढ़ने वाले लूप का ट्रैफिक भी बंद रखा जाएगा। इस कारण लोगों को आवाजाही के लिए वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करना होगा। इस दौरान इन रास्तों से जाने वाला ट्रैफिक सेक्टर-54 पुलिस चौकी तिराहे से सेक्टर-22 समरविले स्कूल, सेक्टर-25ए एडोब चौराहा, मोदी मॉल चौराहा होते हुए आगे जा सकेगा।

Pooja Kumari
पूजा कुमारीauthor

पूजा टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल की सिटी डेस्क पर कार्यरत हैं। जर्नलिज़्म में पीजी डिप्लोमा कर चुकी पूजा को टीवी मीडिया में भी काम करने का अनुभव है। शहरी मुद्दों की गहरी समझ के कारण पूजा लोकल न्यूज, मेट्रो व रेल अपडेट्स, रोड और इंफ्रास्ट्रक्चर, लोकल डेवलपमेंट, मौसम, क्राइम, स्थानीय राजनीति और सामाजिक मुद्दों पर मजबूत पकड़ रखती हैं। शहरों की नब्ज पहचानने और स्थानीय संवेदनशीलताओं को खबरों में प्रभावी ढंग से पिरोने की क्षमता उनकी राइटिंग स्किल को विशेष बनाती है। पूजा अब तक 3,000 से अधिक न्यूज रिपोर्ट्स लिख चुकी हैं, जिनमें कई महत्वपूर्ण लोकल अपडेट्स, विश्लेषणात्मक स्टोरीज और रिपोर्ताज शामिल हैं।

और पढ़ें
End of Article