नोएडा

अपने नोएडा का टाइम आएगा, क्लॉक टॉवर देगा अट्टा को नई पहचान

नोएडा में जल्द ही शहर का सबसे ऊंचा क्लॉक टावर बनने वाला है। 1.40 करोड़ रुपये की लागत वाली इस परियोजना को अगले कुछ महीने में पूरा कर लिया जाएगा। पूरी तरह से इको फ्रेंडली इस टावर में सौर ऊर्जा से चलने वाली घड़ियां लगाई जाएंगी।

Image

नोएडा सेक्टर 18 में जल्द बनकर तैयार होगा क्लॉक टावर

Photo : Times Now Digital

दिल्ली से सटे नोएडा की पहचान ऊंची-ऊंची बिल्डिंगों के साथ अट्टा मार्केट भी है। लेकिन अब इसी अट्टा को एक नई पहचान मिलने जा रही है, जो इसकी खूबसूरती एक और नगीना जोड़ देगा। नोएडा के सेक्टर 18 और 38ए के बीच (अट्टा मार्केट) मुख्य सड़क पर एक खूबसूरत क्लॉक टावर बनने वाला है। श्रीनगर के प्रसिद्ध लाल चौक की तर्ज पर इसे बनाया जा रहा है। टावर का डिजाइन भी काफी हद तक लाल चौक के घंटाघर जैसा ही होगा। 1.4 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले इस टावर को अगले कुछ महीनों में पूरा कर लिया जाएगा।

क्लॉक टावर की लंबाई 70 फीट की होगी, जिसके नीचे एक सुंदर पार्क और एक सेल्फी पॉइंट बनाया जाएगा। दूर से दिख जाने वाले इस टावर के पार्क में बैठने के लिए बेंच भी लगाए जाएंगे। इसके चारों तरफ उत्तर प्रदेश की सांस्कृतिक विरासत को दर्शाती हुईं कलाकृतियां भी लगाई जाएंगी

जहां टावर बन रहा है, ये नोएडा के सबसे ज्यादा व्यस्त रहने वाले इलाकों में से एक है। अट्टा मार्केट, सेक्टर 18 मार्केट, गार्डन गैलेरिया, जीआईपी मॉल और मॉल ऑफ इंडिया में आने वाले समय में टावर के बन जाने के बाद पर्यटकों की संख्या और बढ़ेगी। उम्मीद जताई जा रही है कि इससे लोकल व्यवसायों को फायदा पहुंचेगा। स्थानीय निवासियों और व्यापारियों को यह उम्मीद है कि टावर के बन जाने से नोएडा के इस इलाके का आकर्षण और भी बढ़ जाएगा।

ये टावर पूरी तरह से इको फ्रेंडली होगा, यानी इसके संचालन में ऐसी किसी ऊर्जा का इस्तेमाल नहीं होगा, जिससे प्रकृति को नुकसान पहुंचे। इसके चारों तरफ लगी घड़ियों को चलाने के लिए सौर ऊर्जा की मदद ली जाएगी।

नोएडा प्राधिकरण के अधिकारियों को इस बात की उम्मीद है कि भविष्य में ये क्लॉक टावर नोएडा का एक खास लैंडमार्क बनेगा। अगले कुछ ही महीनों में टावर का निर्माण कार्य पूरा कर लिया जाएगा।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article