Noida: रोहटा रोड पर ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, जन कल्याण समिति ने खींचा खाका, इतने करोड़ आएगी लागत

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 25, 2023, 07:23 PM IST

Noida: जनकल्याण समिति की ओर से सड़क चौड़ीकरण के लिए एक बार फिर से पूरा खाका तैयार किया है। 27 जनवरी यानी कि, गुरुवार को नक्शे और बजट के साथ एमडीए के उपाध्यक्ष के समक्ष प्रपोजल रखा जाएगा। वहीं समिति के पदाधिकारी एडम कमांडेंट से भी मुलाकात करेंगे। प्रपोजल के तहत होने वाले विकास पर करीब 2.5 करोड़ रुपये खर्च होंगे।

KEY HIGHLIGHTS
  • सड़क चौड़ीकरण के लिए एक बार फिर से पूरा खाका किया तैयार
  • गुरुवार को नक्शे और बजट के साथ एमडीए उपाध्यक्ष के समक्ष रखेंगे प्रस्ताव
  • प्रपोजल के तहत होने वाले विकास पर करीब 2.5 करोड़ रुपये होंगे खर्च


Noida: नोएडा में दिल्ली रोड पर रैपिड निर्माण के चलते रोहटा रोड पर जाम की समस्या गहरा गई है। बाईपास से रोहटा रोड मार्ग और फ्लाईओवर की चौड़ाई 17 मीटर है, लेकिन सेना की ओर से भूमि न मिलने के चलते फाटक के पास यह चौड़ाई महज 7 मीटर रह गई है।

Noida News

नोएडा की रोहटा रोड का होगा कायाकल्प, 2.5 करोड़ होंगे खर्च (सांकेतिक तस्वीर)

हालात ये हैं कि, करोड़ों खर्च के बाद भी स्थिति पूर्व की भांति बनी हुई है। गौरतलब है कि, नोएडा में मेरठ छावनी लिंक रोड के लिए आर्मी से जमीन मांगी गई है। यह प्रस्ताव जनप्रतिनिधयों और स्थानीय लोगों के प्रयास के बाद भी अधर में है। प्रशासन की ओर से अभी तक इस बारे में कोई आदेश नहीं आया है। जिसके चलते इलाके में ट्रैफिक जाम के हालात गंभीर बने हुए हैं।

End of Feed