नोएडा

Noida: कोहरा कम होते ही रात में सड़कों पर फिर से दौड़ने लगी बसें, जानें इनका टाइम टेबल

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Jan 25, 2023, 06:10 PM IST

Noida: घने धुंध और कम विजिबिलिटी के कारण बीते दिसंबर माह से बंद रात्रि बस सेवा को दोबारा से बहाल कर दिया गया है। अब डिपो से रात 9 से 12 बजे के बीच चलने वाली सभी साधारण, एसी जनरथ, वोल्वो और स्लीपर बसें पहले की तरह तय टाइम टेबल पर चलेंगी। इन रोडवेज बसों की ऑनलाइन बुकिंग सेवा भी अब शुरू कर दी गई है।

Image

नोएडा से बसों की रात्रिसेवा शुरू

KEY HIGHLIGHTS
  • यूपी परिवहन निगम ने 20 दिसंबर को लगाई थी रोक
  • रात 9 से 12 बजे के बीच की सभी बसों का संचालन शुरू
  • बसों की ऑनलाइन बुकिंग सेवा भी हुई शुरू


Noida: उत्तर प्रदेश परिवहन निगम ने नोएडा बस डिपो से रात्रि बस सेवा को एक बार फिर पूरी तरह से शुरू कर दिया है। कोहरे की वजह से पिछले करीब एक माह से रात्रिकालीन बस सेवा बंद थी। अब नोएडा के यात्री यहां से लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज जैसे शहरों के लिए बस पकड़ सकते हैं। नोएडा डिपो के एआरएम एनपी सिंह ने यह जानकारी देते हुए बताया कि अब इस डिपो से रात 9 से 12 बजे के बीच चलने वाली सभी साधारण, एसी जनरथ, वोल्वो और स्लीपर बसें पहले की तरह ही संचालित होंगी। इन रोडवेज बसों की ऑनलाइन बुकिंग सेवा भी अब शुरू कर दी गई है। अधिकारियों के अनुसार ये सभी बसें अपने पूर्व निर्धारित टाइम टेबल के अनुसार ही चलेंगी, इसमें किसी तरह का बदलाव नहीं हुआ है।

बता दें कि, दिसंबर माह में घने कोहरे और कम विजिबिलिटी के कारण यूपी रोडवेज ने दिसंबर माह में नोएडा से चलने वाली रात्रिकालीन बसों के संचालन पर रोका लगा दी थी। यह रोक 20 दिसंबर को लगाई गई थी। जिसके कारण नोएडा से रात के चलने वाली लंबी दूरी की सभी रूट पर बस सेवा ठप पड़ा था। इस रोके के साथ रात के समय बसों में होने वाली ऑनलाइल बुकिंग सुविधा को भी रोक दिया गया है। हालांकि यात्रियों ने यूपी रोडवेज के इस फैसले का भारी विरोध किया था, जिसके कार आसपास के जिलों में चलने वाली कुछ बसों का संचालन शुरू कर दिया गया था, लेकिन ज्‍यादातर बसें बंद ही रही।

100 से ज्‍यादा बसें उतर चुकी सड़क पर

रोडवेज अधिकारियों ने बताया कि, अब ठंड कम होने लगी है साथ ही कोहरे का असर भी कम हो गया है, जिसकी वजह से नोएडा डिपो से खुलने वाली सभी बसों का परिचालन दोबारा से शुरू करने का फैसला लिया गया है। ये सभी बसें अपने पहले के तय समय पर ही चलेंगी। अधिकारियों ने बताया कि अब तक 100 से ज्‍यादा बसें अपने पहले के तय रूट पर उतर चुकी हैं, कुछ बसें बची हैं, जिन्‍हें मेंटिनेंस के लिए भेजा गया है। इन बसों को भी एक दो दिन में सड़क पर उतार दिया जाएगा। इसका सबसे ज्‍यादा फायदा रात के समय लंबी दूरी का सफर करने वाले यात्रियों को होगा। अभी इन रूटों पर चलने वाले यात्री बसों के बंद होने से ट्रेन व दूसरे परिवहन साधनों का सहारा ले रहे थे।
टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article