Noida: नोएडा में दिल्ली रोड पर रैपिड निर्माण के चलते रोहटा रोड पर जाम की समस्या गहरा गई है। बाईपास से रोहटा रोड मार्ग और फ्लाईओवर की चौड़ाई 17 मीटर है, लेकिन सेना की ओर से भूमि न मिलने के चलते फाटक के पास यह चौड़ाई महज 7 मीटर रह गई है।
हालात ये हैं कि, करोड़ों खर्च के बाद भी स्थिति पूर्व की भांति बनी हुई है। गौरतलब है कि, नोएडा में मेरठ छावनी लिंक रोड के लिए आर्मी से जमीन मांगी गई है। यह प्रस्ताव जनप्रतिनिधयों और स्थानीय लोगों के प्रयास के बाद भी अधर में है। प्रशासन की ओर से अभी तक इस बारे में कोई आदेश नहीं आया है। जिसके चलते इलाके में ट्रैफिक जाम के हालात गंभीर बने हुए हैं।
